होम / कोर्ट कचहरी / लीगल प्रोफेशन में टेक्‍नोलॉजी अहम भूमिका निभाने वाली है: डॉ.अनुराग बत्रा 

लीगल प्रोफेशन में टेक्‍नोलॉजी अहम भूमिका निभाने वाली है: डॉ.अनुराग बत्रा 

डॉ.अनुराग बत्रा ने देश में लगातार बढ़ती केस पेंडेंसी को लेकर अपनी बात कहते हुए कहा कि हमें ये सोचना होगा कि हम इसे कैसे कम करें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

BW Legal के The GC CONCLAVE 2023 में Business World Group के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ और एक्‍सचेंज4मीडिया के फाउंडर डॉ.अनुराग बत्रा ने कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कई अहम बातें कहीं. उन्‍होंने कहा कि आने वाले समय में टेक्‍नोलॉजी इस प्रोफेशन में अहम भूमिका निभाने जा रही है. उन्‍होंने कहा कि आज हमारे देश में 5 करोड़ से ज्‍यादा केस पेंडिंग हैं. ऐसे में हमारे देश में इसे कम करने में आर्बिट्रेशन की अहम भूमिका होने वाली है. इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस ए.के. सीकरी भी मौजूद रहे. डॉ. अनुराग बत्रा ने जस्टिस सीकरी का कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शुक्रिया अदा किया. उन्‍होंने कहा कि आज अपने इस कार्यक्रम में हम 40UNDER40 की ज्‍यूरी की भी घोषणा करेंगे. 

आखिर भविष्‍य कैसा होने वाला है लीगल प्रोफेशन का 
डॉ.अनुराग बत्रा ने सबसे पहले लीगल प्रोफेशन के भविष्‍य को लेकर अपनी बात कहते हुए अहम बात कही. उन्‍होंने कहा कि अगर लीगल फर्म्‍स की बात करें या इन हाउस काउंसिल, या जीसी की टीम हो, वो आगे चलकर लॉयर नहीं होंगे बल्कि उसमें से ज्‍यादा अलग-अलग क्षेत्र के एक्‍सपर्ट हो जाएंगे और ये होना शुरू हो चुका है. उन्‍होंने ये भी कहा कि आगे चलकर लीगल टेक के कारण ये बदल जाएगा. लीगल सर्विसेज हो, लीगल टेक हो, या आर्बिट्रेशन हो हर काम टेक की हेल्‍प होगा. उसमें आप वर्चुअल कोर्ट को भी ले सकते हैं. उन्‍होंने लीगल डेटा के बारे एक अहम बात करते हुए कहा कि लीगल डेटा को पढ़ना भी उतना ही अहम है जितना किसी लीगल जजमेंट को पढ़ना है. 

आखिर कितने जीसी CEO बनते हैं?
आप किसी भी बिजनेस में चले जाइए वहां आपको एक प्रोसेस के तहत काम करना होता है, रेस्‍टोरेंट हो, मूवी हो या डॉक्‍टर हो आप किसी के पास चले जाएं उसके ग्राहक का अनुभव बेहद महत्‍वपूर्ण होता है, सबसे अहम बात ये होती है कि लीगल में ग्राहक का अनुभव हार्ड होता है. हम पिछले लंबे समय से देखते आ रहे हैं कि जीसी (जनरल कांउसिल) की भूमिका अहम होती है. लेकिन कितने जीसी किसी भी कंपनी के टॉप पर पहुंच पाते हैं. कितने जीसी आगे चलकर सीईओ बन पाते हैं. कितने जीसी ऐसे होते हैं जो कंपनी सेटअप करते हैं. इंडिगो के आदित्‍य घोष एक उदाहरण हो सकते हैं लेकिन शायद उससे ज्‍यादा नहीं हैं.

लीगल प्रोसेस बहुत समय लेता है
डॉ.अनुराग बत्रा ने लीगल सिस्‍टम में लगने वाले समय को लेकर अपनी बात कहते हुए कहा कि आज लीगल सिस्‍टम वो आम आदमी के लिए हो या कॉरपोरेट के लिए हो बहुत समय लेता है. उन्‍होंने कहा कि आगे चलकर कॉन्‍ट्रैक्‍ट का प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन हो जाएगा. आज जिस तरह से डील आज होने में इतना समय लगता है ये सब खत्‍म हो जाएगा. आज हमारे बीच में बहुत पढ़े-लिखे और अनुभवी लोग बैठे हैं. उन्‍होंने कहा कि मैं आज केस पेंडेंसी को लेकर अपनी बात कहना चाहूंगा. आज हमारे देश में 5 करोड़ से ज्‍यादा केस पेंडिंग हैं. उसमें हर रोज और केस बढ़ते जा रहे हैं. आप क्‍या सोचते हैं कि आप इसे कैसे कम करेंगे. मैं चाहता हूं आप इसका जवाब ढूंढें. उन्‍होंने आखिरी में अपनी बात कहते हुए कहा कि किसी भी बिजनेस के लिए कल्‍चर को कल्‍चर को मैनेज कर अपनी स्‍ट्रैटजी पर काम करना बेहद अहम होता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

4 hours ago