होम / कोर्ट कचहरी / नोटबंदी का फैसला सही था या गलत? जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

नोटबंदी का फैसला सही था या गलत? जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

नोटबंदी को लेकर लगातार विपक्ष के हमलों का सामना कर रही सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नोटबंदी (Demonetisation) पर मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक पीठ ने नोटबंदी के फैसले को सही ठहराया है. पीठ का कहना है कि नोटबंदी में कोई त्रुटि नहीं थी और इसका उद्देश्य ठीक था. लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद अदालत की 5 जजों की बेंच ने अपने फैसले में कहा कि 8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी का फैसला पूरी तरह सही था.

RBI से किया था विचार-विमर्श
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड से यह साफ होता है कि सरकार ने इस मामले में RBI से समुचित विचार-विमर्श किया था और उसके बाद ही नोटबंदी का फैसला लिया गया. ऐसे में सरकार के निर्णय को सही माना जाता है. कोर्ट ने यह भी कहा कि नोटबंदी का उद्देश्य ठीक था, भले ही वह उद्देश्य पूरा हुआ हो या न नहीं. निर्णय लेने की प्रक्रिया या उद्देश्य में कोई गलती नहीं थी. बता दें कि विपक्ष नोटबंदी को लेकर लगातार सरकार को घेरता आता है. 

क्या था याचिकाओं में?
नोटबंदी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई थीं, जिनमें कहा गया था कि इससे अर्थव्यवस्था पर असर हुआ है और तमाम लोगों को बेवजह परेशानी उठानी पड़ी थी. साथ ही यह दलील भी दी गई थी कि नोटबंदी के दौरान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) एक्ट के सेक्शन 26(2) का पालन नहीं किया गया. इसी के तहत आरबीआई को नोट बदलने का अधिकार मिलता है. याचिकाओं में आगे कहा गया था कि सरकार और RBI के बीच ऐसे मुद्दे पर विस्तार से चर्चा होनी चाहिए थी, जो नहीं हुई. लोगों को पहले ही सूचना दी जानी चाहिए थी कि ऐसा फैसला होने वाला है. 

सरकार के पास है अधिकार
अदालत ने कहा कि RBI एक्ट के तहत नोटबंदी का अधिकार सरकार के पास है. इससे पहले भी देश में इसी नियम के तहत दो बार नोटबंदी की जा चुकी है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि नोटबंदी का उद्देश्य पूरी तरह सही था. जस्टिस एस.ए. नजीर की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संवैधानिक बेंच ने कहा कि सरकार ने नोटबंदी के फैसले में किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया. इसी के साथ अदालत ने दायर सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया. गौरतलब है कि 2016 में 1000 और 500 के नोटों को मोदी सरकार ने अचानक बंद कर दिया था. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026


बड़ी खबरें

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

43 minutes ago

टाटा संस में बड़ा फेरबदल, एन. चंद्रशेखरन ने छोड़ा चेयरमैन पद; फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी

नोएल टाटा के साथ मतभेदों के बीच इस्तीफा, टाटा संस की लिस्टिंग और बोर्ड में प्रतिनिधित्व को लेकर भी रही असहमति

18 minutes ago

भारत की अर्थव्यवस्था छठे स्थान पर पहुंची, IMF के अनुमान में GDP 3.92 ट्रिलियन डॉलर

IMF के अप्रैल 2026 के अनुमान में जापान और ब्रिटेन भारत से आगे. वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का सकल एनपीए दो साल में करीब 28% घटा

27 minutes ago

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, कोलकाता में नेक्स्ट-जेनरेशन पेट्रोल वेसल ‘श्रुति’ लॉन्च

GRSE में हुआ लॉन्च, समुद्री निगरानी से लेकर एंटी-पायरेसी मिशन तक में निभाएगा अहम भूमिका

34 minutes ago

Bitget ने लॉन्च किया 300 मिलियन डॉलर का फंड, क्वांट ट्रेडिंग फर्म और एसेट मैनेजर्स को मिलेगा समर्थन

बिटगेट इंस्टीट्यूशनल ने ‘प्रोजेक्ट आर्किमिडीज’ के तहत 300 मिलियन डॉलर का कैपिटल प्रोग्राम शुरू किया है. कंपनी का लक्ष्य अगले छह महीनों में 50 से अधिक संभावनाशील प्रोजेक्ट्स को इस फंड के जरिए समर्थन देना है.

1 hour ago