होम / कोर्ट कचहरी / चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर सुप्रीम कोर्ट ने कही बड़ी बात, आपको भी होनी चाहिए खबर

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर सुप्रीम कोर्ट ने कही बड़ी बात, आपको भी होनी चाहिए खबर

सुप्रीम कोर्ट ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए मद्रास और केरल हाईकोर्ट के फैसले को पलट दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी (Child Pornography) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया है. सर्वोच्च अदालत ने स्पष्ट किया है कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी स्टोर करना और देखना POCSO एवं IT एक्ट के तहत अपराध है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पादरीवाला की बेंच ने मद्रास हाईकोर्ट के उस फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि यदि कोई चाइल्ड पोर्नोग्राफी डाउनलोड करता है और देखता है तो यह तब तक अपराध नहीं, जब तक कि उसकी नीयत इसे प्रसारित करने की ना हो. 

इनकी याचिका पर फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में केरल हाईकोर्ट के फैसले को भी पलट दिया . केरल हाईकोर्ट ने 13 सितंबर 2023 को कहा था कि यदि  कोई व्यक्ति अश्लील फोटो या वीडियो देख रहा है तो यह अपराध नहीं है, लेकिन यदि दूसरे को दिखा रहा है तो ज़रूर यह गैरकानूनी होगा. केरल हाईकोर्ट के फैसले के आधार पर ही मद्रास हाईकोर्ट ने 11 जनवरी को चाइल्ड पोर्नोग्राफी के केस में एक आरोपी को बरी किया था. इसके खिलाफ गैर सरकारी संगठन 'जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायंस' और 'बचपन बचाओ आंदोलन' ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी. कोर्ट ने 12 अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था.

केंद्र को दी यह सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को सलाह दी है कि POCSO एक्ट  में चाइल्ड पोर्नोग्राफ की जगह 'चाइल्ड सेक्शुअली अब्यूजिव एंड एक्सप्लोइटेटिव मटीरियल(CSEAM) लिखा जाना चाहिए. कोर्ट ने कहा है कि शब्दों में बदलाव करके भी समाज और न्याय व्यवस्था का ऐसे मामलों की गंभीरता की ओर ध्यान दिलाया जा सकता है. अदालत ने आग कहा कि तकनीकी वास्तविकता और बच्चों की कानूनी सुरक्षा के बीच बैलेंस बनाना जरूरी है. 

क्या कहता है कानून?
भारत में पोर्न को लेकर कानून की बात करें, तो ऑनलाइन पोर्न देखना गैर-कानूनी नहीं है, लेकिन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 में पोर्न वीडियो बनाने, उसे पब्लिश और सर्कुलेट करने को अपराध करार दिया गया है. IT एक्ट की धारा 67 और 67A में इस तरह के अपराध करने वालों को 3 साल की सजा के साथ 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान है. वहीं, चाइल्ड पोर्नोग्राफी में POCSO कानून के तहत कार्रवाई होती है. पोर्न वीडियो का वैश्विक बाजार काफी बड़ा है और भारत में भी इसमें तेजी आई है. 

छठे नंबर पर भारत
वेबसाइट ‘पोर्न हब’ की मानें तो भारतीय औसतन एक बार में पोर्न वेबसाइट पर 8 मिनट से ज्यादा बिताते हैं. पोर्न वीडियो देखने वाले 44% यूजर्स की उम्र 18 से 24 साल है. वहीं, 2021 में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि दुनिया में सबसे ज्यादा पोर्न देखने के मामले में भारत छठे स्थान पर है. पोर्न देखने के मामले में पहला नंबर पाकिस्तान का बताया जाता है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

26 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago