होम / कोर्ट कचहरी / अदालत में हुई सवालों की बौछार के आगे बेबस नजर आया रामदेव खेमा, आखिर क्या है मामला?  

अदालत में हुई सवालों की बौछार के आगे बेबस नजर आया रामदेव खेमा, आखिर क्या है मामला?  

बाबा रामदेव की पतंजलि को लेकर सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने इतने सवाल पूछे कि पतंजलि के वकील से जवाब देते नहीं बना.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पतंजलि (Patanjali) के भ्रामक विज्ञापन मामले में बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. कल यानी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में सुनवाई हुई. इस दौरान, पतंजलि आयुर्वेद ने अदालत को बताया कि उसने उन 14 उत्पादों की बिक्री रोक दी है, जिनके लाइसेंस उत्तराखंड सरकार ने अप्रैल में सस्पेंड कर दिए थे. साथ ही पतंजलि ने जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ को यह भी बताया कि उसने 5,606 फ्रेंचाइजी स्टोर्स को इन उत्पादों को वापस लेने का निर्देश दिया है. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कुछ ऐसे सवाल पूछे कि रामदेव खेमे में सन्नाटा छा गया. 

निर्देश की बात ही कही
पतंजलि आयुर्वेद ने बताया कि उसने मीडिया प्लेटफ़ॉर्म को भी 14 उत्पादों के सभी विज्ञापन वापस लेने का निर्देश दिया गया है. इसके बाद जस्टिस कोहली ने पूछा कि क्या आपने सोशल मीडिया इंटरमीडियरी से इसे हटाने को कहा? क्या सोशल मीडिया से आपके सभी विज्ञापन हट गए हैं? इस पर पतंजलि के वकील कोई सीधा उत्तर नहीं दे पाए. उन्होंने केवल इतना कहा कि सभी इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया को हमारे संबंधित विज्ञापन न दिखाने का निर्देश दिया है. इसके बाद जस्टिस कोहली ने सवालों की बौछार कर दी. 

सवालों की बौछार
उन्होंने अपना सवाल दोहराते हुए पूछा कि क्या सोशल मीडिया से ये सभी विज्ञापन हटाए गए हैं? क्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहले से मौजूद विज्ञापनों को हटा दिया गया है? मीडिया इंटरमीडियरी ने अनुरोध का क्या जवाब दिया? क्या उन्होंने वे सारे विज्ञापन हटा दिए हैं? जस्टिस कोहली ने पतंजलि से आगे पूछा कि आपने उनसे अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने क्या किया? क्या इस पर आपके पास कुछ सबूत हैं? कोई जवाब है? इतने सवालों का पतंजलि खेमा कोई एक जवाब भी नहीं दे पाया. 

2 हफ्ते में मांगा जवाब
जस्टिस कोहली के सवालों पर पतंजलि के वकील यहां-वहां देखने लगे. इसके बाद जस्टिस कोहली  ने मामले की सुनवाई स्थगित कर दी और  पतंजलि आयुर्वेद को दो हफ्ते के भीतर  हलफनामा दायर कर यह बताने का निर्देश दिया कि क्या सोशल मीडिया से उक्त 14 उत्पादों के  विज्ञापनों को हटा लिया गया है? मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की उस याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें पतंजलि पर कोविड टीकाकरण अभियान और आधुनिक चिकित्सा प्रणालियों के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप लगाया गया है. 

इन पर लगी है रोक
उत्तराखंड सरकार ने रामदेव की पतंजलि पर कार्रवाई करते हुए उसके 14 उत्पादों पर हाल ही में रोक लगाई थी. राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और दिव्य फार्मेसी के 14 उत्पादों के मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उत्तराखंड ने जिन 14 प्रोडक्ट्स पर कार्रवाई की है, जिसमें  श्वासारि गोल्ड - दिव्य फार्मेसी, श्वासारि वटी - दिव्य फार्मेसी, ब्रोंकोम- दिव्य फार्मेसी, वासारि प्रवाही- दिव्य फार्मेसी, श्वासारि अवलेह- दिव्य फार्मेसी, मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर- दिव्य फार्मेसी, लिपिडोम- दिव्य फार्मेसी, बीपी ग्रिट- दिव्य फार्मेसी, मधुग्रिट- दिव्य फार्मेसी, मधुनाशिनी वटी- दिव्य फार्मेसी, लिवामृत एडवांस- दिव्य फार्मेसी, लिवोग्रिट- दिव्य फार्मेसी, पतंजलि दृष्टि आई ड्रॉप- पतंजलि आयुर्वेद और आईग्रिट गोल्ड- दिव्य फार्मेसी शामिल हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago