होम / कोर्ट कचहरी / सूर्या टीवी पारिवारिक विवाद: दयानिधि मारन का भाई कलानिधि पर बड़ा आरोप, भेजा कानूनी नोटिस

सूर्या टीवी पारिवारिक विवाद: दयानिधि मारन का भाई कलानिधि पर बड़ा आरोप, भेजा कानूनी नोटिस

डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने भाई कलानिधि मारन पर धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और शेयर हड़पने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

डीएमके सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन ने अपने भाई और सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड के चेयरमैन कलानिधि मारन को एक सख्त कानूनी नोटिस भेजा है. 10 जून 2025 को जारी यह नोटिस नागरिक, आपराधिक, नियामक और प्रवर्तन कार्यवाही की चेतावनी देता है, यदि कंपनी की शेयरहोल्डिंग को 2003 की मूल स्थिति में बहाल नहीं किया गया. यह नोटिस अक्टूबर 2024 में भेजे गए पहले नोटिस के बाद जारी हुआ है.

परिवार की संपत्ति पर धोखाधड़ी का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दयानिधि मारन द्वारा भेजे गए इस नोटिस में आरोप है कि कलानिधि मारन ने परिवार की संपत्तियों और कंपनी के नियंत्रण को अपने पक्ष में करने के लिए धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गतिविधियों का सहारा लिया. इसमें कहा गया है कि वर्ष 2003 में, जब उनके पिता मुरासोली मारन गंभीर रूप से बीमार थे, उस समय पारिवारिक संकट का फायदा उठाकर कलानिधि ने साजिश रची और सितंबर 2003 में पहला अवैध कदम उठाया.

शेयर आवंटन में अनियमितता

नोटिस के अनुसार, 15 सितंबर 2003 को कलानिधि ने खुद को 12 लाख शेयर सिर्फ 10 रुपये प्रति शेयर की दर से आवंटित किए, जबकि उस समय शेयरों की बाजार कीमत 2,500 से 3,000 रुपये के बीच थी. यह कार्य बिना किसी वैध कानूनी दस्तावेज या पारिवारिक सहमति के किया गया और इससे मूल परिवार की हिस्सेदारी 50% से घटकर मात्र 20% रह गई.

मालिकी में भारी फेरबदल

नोटिस में कहा गया है कि इस प्रक्रिया के बाद कलानिधि मारन बहुमत मालिक बन गए और वर्तमान में वह सूचीबद्ध सन टीवी नेटवर्क में 75% हिस्सेदारी रखते हैं. उनके पास लगभग $2.9 बिलियन की संपत्ति है.

SFIO से जांच की मांग

दयानीधि ने गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) से इस पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है. नोटिस में यह भी कहा गया है कि 12 लाख शेयरों की वास्तविक कीमत लगभग ₹3,500 करोड़ थी, जबकि उन्हें केवल ₹1.2 करोड़ में आवंटित किया गया, जो मनी लॉन्ड्रिंग और आपराधिक विश्वासघात का मामला बनता है. नोटिस में आगे आरोप लगाया गया है कि कलानिधि मरन ने इन अवैध रूप से प्राप्त शेयरों से 2023 में ₹5,926 करोड़ और 2024 में ₹455 करोड़ के लाभांश प्राप्त किए.

आरएचपी में गलत जानकारी

कानूनी नोटिस में 2006 के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) में दी गई जानकारी को भी झूठा और भ्रामक बताया गया है. उसमें यह दावा किया गया था कि मल्लिका मारन को 31 दिसंबर 2005 तक ₹10.64 करोड़ का लाभांश मिला था, जबकि ऐसा कोई भुगतान नहीं हुआ था.

अवैध आय से संपत्तियों का अधिग्रहण

नोटिस में आरोप है कि कलानिधि ने मनी लॉन्ड्रिंग से प्राप्त राशि का उपयोग Sun Direct TV Pvt Ltd, Kal Radios Pvt Ltd, Kal Airways Pvt Ltd, Kal Publications Pvt Ltd, Sunrisers Hyderabad, South Asian FM, Sun Pictures, एक क्रिकेट टीम (दक्षिण अफ्रीका), एक टीम (यूके) और SpiceJet जैसी कंपनियों के अधिग्रहण में किया.

संपत्ति वापसी की मांग

दयानीधि मारन की ओर से यह भी मांग की गई है कि कलानिधि और उनकी पत्नी कावेरी मारन 15 सितंबर 2003 की स्थिति के अनुसार सभी शेयरों को वैध उत्तराधिकारियों यानी एम.के. दयालु और स्व. एस.एन. मरन के वारिसों को लौटाएं. साथ ही, 2003 से अब तक प्राप्त सभी लाभ, संपत्तियां और आय भी तत्काल वापस की जाएं.

पहले नोटिस का अस्पष्ट जवाब

दयानीधि ने आरोप लगाया कि 7 अक्टूबर 2024 को भेजे गए पहले नोटिस के जवाब में कलानिधि ने अस्पष्ट जवाब दिया और बाद में अपनी बहन अन्बुकरसी को समझौते के तहत ₹500 करोड़ का भुगतान किया. सूत्रों के मुताबिक यह एक “व्यक्तिगत मामला” माना जा रहा है और इसका सन टीवी के संचालन पर तत्काल कोई असर पड़ने की संभावना नहीं है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

6 hours ago

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

2 days ago

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026

ईडी का बड़ा एक्शन: फर्जी GST बिल मामले में पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित फर्जी GST खरीद, मनी लॉन्ड्रिंग और निर्यात से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की गई.

09-May-2026

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में रिलायंस के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार

ईडी ने अपनी जांच में पाया कि अनिल अंबानी समूह से जुड़ी कंपनियों ने कथित रूप से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की.

16-April-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

6 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

4 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

5 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

6 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

9 hours ago