होम / कोर्ट कचहरी / SpiceJet को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ₹1300 करोड़ की क्षतिपूर्ति याचिका खारिज

SpiceJet को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ₹1300 करोड़ की क्षतिपूर्ति याचिका खारिज

SpiceJet को सुप्रीम कोर्ट से मिली यह राहत न केवल एक बड़ी कानूनी जीत है, बल्कि लंबे समय से चले आ रहे विवाद का निर्णायक अंत भी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एविएशन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से बड़ी कानूनी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई को KAL एयरवेज और इसके प्रमोटर कलानिधि मारन द्वारा दायर ₹1300 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति याचिका को खारिज कर दिया है. यह मामला 2015 से चला आ रहा था और अब इस फैसले के साथ कानूनी प्रक्रिया का अंतिम पड़ाव भी तय हो गया है.

स्पाइसजेट ने दी जानकारी, अब सिर्फ दो मुद्दे बचे अदालत में

स्पाइसजेट ने गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को सूचित करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला कंपनी के लिए निर्णायक है. कंपनी के अनुसार, अब केवल दो मुद्दे कोर्ट में लंबित हैं-

1. ब्याज से जुड़ा विवाद, जिसका अधिकांश भुगतान स्पाइसजेट पहले ही अदालत में कर चुकी है.
2. आर्बिट्रल ट्राइब्यूनल द्वारा CRPS (Cumulative Redeemable Preference Shares) की समय से पहले वापसी का मामला.

क्या था पूरा मामला?

2015 में जब स्पाइसजेट गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही थी, उस समय कलानिधि मारन और उनकी कंपनी KAL एयरवेज इसके प्रमोटर थे. बाद में अजय सिंह ने कंपनी का अधिग्रहण कर संचालन फिर से शुरू किया.

मारन और KAL एयरवेज का दावा था कि उन्होंने कंपनी को ₹679 करोड़ दिए थे, जिसके बदले वॉरंट और प्रेफरेंस शेयर्स मिलने थे. उनका आरोप था कि न तो वॉरंट्स दिए गए और न ही राशि वापस की गई, जिसके चलते उन्होंने 2017 में कोर्ट का रुख किया और ₹1300 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति की मांग की.

पहले ही हो चुकी थी निचली अदालतों से अस्वीकृति

स्पाइसजेट के अनुसार, यह मामला पहले ही आर्बिट्रल ट्राइब्यूनल, दिल्ली हाई कोर्ट, और फिर दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच द्वारा खारिज किया जा चुका था. अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी इसी फैसले को बरकरार रखते हुए अंतिम अपील को खारिज कर दिया गया है, जिससे स्पाइसजेट को कानूनी दृष्टि से बड़ी जीत हासिल हुई है.

न्यायिक प्रक्रिया का हुआ अंत

सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब यह मामला न्यायिक रूप से समाप्त हो गया है. उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला न सिर्फ स्पाइसजेट की छवि को मज़बूती देगा, बल्कि लंबे समय से चल रहे कानूनी अनिश्चितता को भी समाप्त करेगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

26 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago