होम / कोर्ट कचहरी / बड़ी मुश्किल में फंसी बजट एयरलाइन, SpiceJet की उड़ानों पर लग सकता है ब्रेक!

बड़ी मुश्किल में फंसी बजट एयरलाइन, SpiceJet की उड़ानों पर लग सकता है ब्रेक!

स्पाइसजेट को दिल्ली हाई कोर्ट के डबल बेंच से तगड़ा झटका लगा है. इससे आने वाले दिनों में कंपनी की उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बजट एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) बड़े संकट में घिर गई है. दिल्ली हाई कोर्ट की 2 जजों की बेंच ने सिंगल जज के उस आदेश को बरकरार रखा है, जिसमें एयरलाइन से दो एयरक्राफ्ट और तीन इंजन अपने पट्टेदार TWC एविएशन को वापस लौटाने का आदेश दिया था. इसका मतलब है कि स्पाइसजेट के पास अब कोई विकल्प नहीं है. ऐसे में उसकी उड़ानें प्रभावित होना लाजमी है. इस झटके के बाद कंपनी ने अपील वापस लेने और मामले को सिंगल जज के समक्ष आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. 

कंपनी को दिए कुछ अतिरिक्त दिन
अदालत ने स्पाइसजेट को एयरक्राफ्ट और इंजन वापस करने के लिए दी गई मोहलत 28 मई से बढ़ाकर 17 जून कर दी है. बता दें कि 15 मई को, दिल्ली हाई कोर्ट के सिंगल जज की बेंच ने एक अंतरिम आदेश पारित कर स्पाइसजेट को दो विमान और तीन इंजन, TWC एविएशन को वापस लौटाने का आदेश दिया था. दरअसल, एयरलाइन निर्धारित डेडलाइंस पर भुगतान करने में विफल रही है, इसके मद्देनजर TWC ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है. सिंगल बेंच ने TWC के हक में फैसला सुनाया था और अब दो जजों की बेंच ने उसे बरकरार रखा है. 

120 करोड़ का करना है भुगतान
जस्टिस राजीव शकदर की अगुवाई वाली पीठ ने पहले के आदेश पर रोक लगाने से इंकार करते हुए कहा कि जब स्पाइसजेट पर पट्टादाता (Lessor) का 120 करोड़ रुपए से अधिक का बकाया है, तो इस प्रकार का कोई भी आदेश देना उचित नहीं होगा. अदालत ने स्पष्ट किया कि स्पाइसजेट को अपेक्षित लीज राशि का भुगतान किए बिना एयरक्राफ्ट और इंजन इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं है. TWC दान के कारोबार में नहीं हैं. जब स्पाइसजेट ने एयरक्राफ्ट और इंजन वापस करने के लिए एक सप्ताह की मोहलत मांगी, तो अदालत ने उससे अपील वापस लेने को कहा. इसके बाद एयरलाइन ने अपनी अपील वापस लेते हुए मामले को सिंगल जज के समक्ष आगे बढ़ाने की बात कही.

कंपनी की 10% फ्लीट होगी प्रभावित
मामले की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील अमित सिब्बल ने दलील दी कि स्पाइसजेट अगले 5 हफ्तों तक हर हफ्ते 500,000 डॉलर का भुगतान करने को तैयार है. उन्होंने कहा कि एयरक्राफ्ट और इंजन वापस करने से एयरलाइन को नुकसान होगा, क्योंकि यह उसके फ्लीट का करीब 10% है. सिब्बल ने आगे कहा कि स्पाइसजेट ने अब तक 15 पट्टादाताओं के साथ विवाद सुलझा लिया है और वह TWC के साथ विवाद भी सुलझा लेगी. जबकि पट्टादाता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील दयान कृष्णन ने तर्क दिया कि स्पाइसजेट पर न केवल लीज की राशि बकाया है, ​बल्कि उसने एयरक्राफ्ट, इंजन से कुछ हिस्सों को निकालकर उन्हें अपने अन्य एयरक्राफ्ट में इस्तेमाल किया है. जबकि कॉन्ट्रैक्ट के तहत इसकी अनुमति नहीं है.  

एयरलाइन के पास हैं इतने विमान
स्पाइसजेट के पास 33 ऑपरेशनल फ्लाइट्स का बेड़ा है, जिनमें से आठ वेट-लीज एयरक्राफ्ट हैं. ऐसे में यदि एयरलाइन को 2 एयरक्राफ्ट और तीन इंजन वापस करने होते हैं, तो उसका पूरा गणित गड़बड़ा जाएगा. गर्मी के मौसम में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या काफी बढ़ जाती है. सभी एयरलाइन्स इसके मद्देनजर पहले से ही तैयारी शुरू कर देती हैं. स्पाइस बजट एयरलाइन है, उससे यात्रा करने वालों की अच्छी-खासी तादाद है. अब यदि उसके पांच विमान जमीन पर खड़े हो जाते हैं, तो कंपनी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा. स्पाइसजेट पहले से ही नकदी संकट से जूझ रही है. ऐसे में उसके लिए तुरंत बकाया चुकाना संभव नहीं. लिहाजा, कोर्ट के आदेश के बाद यह आशंका उत्पन्न हो गई है कि स्पाइसजेट की कई उड़ानों पर ब्रेक लग सकता है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

57 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

19 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago