होम / कोर्ट कचहरी / दोस्त बनते-बनते बने दुश्मन: Zee से जंग में Sony को लगा पहला झटका! 

दोस्त बनते-बनते बने दुश्मन: Zee से जंग में Sony को लगा पहला झटका! 

मर्जर डील टूटने के बाद ZEE और Sony एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं. Sony ने हर्जाने की मांग भी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Zee और Sony डील रद्द होने के बाद एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो दोस्त बनते-बनते दोनों दुश्मन बन गए हैं. इस बीच सोनी को सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (AIAC) से झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, AIAC ने जी एंटरटेनमेंट के खिलाफ सोनी द्वारा दाखिल की गई इमरजेंसी एप्‍लीकेशन को खारिज कर दिया है. जापानी कंपनी Sony ने मर्जर को रद्द करने के बाद भारत में अदालती कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी. 

वापस खींच लिए कदम
AIAC में यह आवेदन को भारत में सोनी की यूनिट कल्वर मैक्स और बीईपीएल द्वारा दायर किया गया था. जानकारी के मुताबिक, यदि अंतरिम राहत के लिए इस इमरजेंसी एप्लीकेशन को स्वीकार कर लिया जाता, तो तुरंत ही इमरजेंसी आर्बिट्रेटर की नियुक्ति हो जाती. लेकिन सोनी की इस मांग को एसआईएसी ने खारिज कर दिया है. इसे Sony के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. बता दें कि Zee और Sony के बीच मर्जर होने वाला था, लेकिन हाल ही में सोनी ने अपने कदम वापस खींच लिए.

अधिकार का दिया हवाला
पुनित गोयनका के नेतृत्व वाली ZEE ने नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLT) से सोनी की स्थानीय शाखा को मर्जर के दायित्वों का सम्मान करने का निर्देश देने की गुहार लगाई है. फिलहाल NCLT के पास 2 याचिकाएं हैं, एक ZEE और दूसरी ZEE के शेयर होल्डर्स मैड मेन फिल्म वेंचर्स की ओर से दायर की गई है. उधर, सोनी ने ZEE पर मर्जर की शर्तें पूरी नहीं करने का आरोप लगाते हुए आर्बिट्रेशन प्रक्रिया का रास्ता अपनाया है. Zee की तरफ से ताजा अपडेट के बारे में बताया गया है कि सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर ने कहा कि उसके पास ZEE को NCLT जाने से रोकने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि विलय स्थानीय न्यायाधिकरण के दायरे में आता है.

इस वजह से टूटा रिश्ता
जापान के सोनी ग्रुप ने 22 जनवरी को अपने भारतीय कारोबार के जी एंटरटेनमेंट के साथ विलय की योजना को रद्द कर दिया था. इस मर्जर से 10 बिलियन डॉलर की एक नई कंपनी अस्तित्व में आती. सोनी की ओर से विलय रद्द करने के लिए ZEE को भेजे गए टर्मिनेशन लेटर की समीक्षा में यह सामने आया था कि फाइनेंशियल शर्तों के पूरा नहीं होने की स्थिति में मर्जर रद्द किया गया है. Sony के नोटिस में कहा गया है कि ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज नकदी उपलब्धता के संबंध में कुछ वित्तीय सीमाओं को पूरा करने के लिए व्यावसायिक रूप से उचित प्रयास करने में विफल रहा है. 62 पेज के नोटिस में सोनी ने आगे कहा कि विलय समझौते के कई उल्लंघन सुधार योग्य नहीं थे और चर्चा का प्रयास औपचारिकता भर था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

58 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

26 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

46 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

IMA और Abbott ने शुरू किया इंडियन इम्यूनाइजेशन वीक, फ्लू वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य पेशेवरों को टीका लगाने से जुड़े व्यावहारिक दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इनमें खास तौर पर यह जानकारी शामिल है कि बुखार या किसी बीमारी से ठीक होने के दौरान या उसके बाद टीकाकरण कब कराया जा सकता है.

33 minutes ago