होम / कोर्ट कचहरी / रियल एस्टेट घोटाले पर SC सख्त, बिल्डर-बैंक गठजोड़ पर CBI जांच के आदेश

रियल एस्टेट घोटाले पर SC सख्त, बिल्डर-बैंक गठजोड़ पर CBI जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट (SC) का यह फैसला फ्लैट खरीदारों को न्याय दिलाने के साथ साथ रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश भर में हजारों फ्लैट खरीदारों को नुकसान पहुंचाने वाले बिल्डर-बैंक गठजोड़ पर सुप्रीम कोर्ट (SC) ने कड़ा रुख अपनाते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सात प्राथमिक जांच (FIR) दर्ज करने का आदेश दिया है. यह आदेश 170 याचिकाओं पर आया है, जिन्हें करीब 1200 फ्लैट खरीदारों ने दाखिल किया था. आइए जानते हैं आखिर ये पूरा मामला क्या है?

खरीदारों का आरोप

देशभर में हजारों फ्लैट खरीदारों को लंबे समय से घर न मिलने और लगातार ईएमआई चुकाने की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. घर खरीददारों का आरोप है कि बिल्डरों द्वारा तय समय पर प्रोजेक्ट पूरे न करने के कारण उन्हें अब तक फ्लैट का कब्जा नहीं मिला है, लेकिन बैंकों द्वारा लोन की ईएमआई वसूली लगातार जारी है. खरीदारों का कहना है कि उन्होंने बिल्डरों के भरोसे फ्लैट बुक किए थे, लेकिन न प्रोजेक्ट बने और न ही धनवापसी हुई. इस समस्या को लेकर करीब 1200 फ्लैट खरीदारों ने सुप्रीम कोर्ट में 170 याचिकाएं दायर कीं, जिसमें आरोप लगाया गया कि बिल्डर और बैंकों की मिलीभगत से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है. 

CBI करेगी इन सात मामलों की जांच

सुप्रीम कोर्ट ने जिन सात मामलों की जांच के लिए CBI को निर्देशित किया है, उनमें शामिल हैं:

1. सुपरटेक के प्रोजेक्ट  
2. दिल्ली-एनसीआर के बाहर के बिल्डर्स के प्रोजेक्ट (मोहाली, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, इलाहाबाद आदि)  
3. नोएडा  
4. ग्रेटर नोएडा  
5. यमुना एक्सप्रेसवे  
6. गाजियाबाद  
7. गुरुग्राम ऑथोरिटी के अंतर्गत आने वाले प्रोजेक्ट

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने जताई थी सख्ती

18 मार्च को हुई पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने तीखे सवाल पूछे थे कि बिना एक भी ईंट रखे बैंक कैसे बिल्डरों को 60 से 80 प्रतिशत तक लोन जारी कर सकते हैं? कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि यह गठजोड़ खरीदारों को आर्थिक रूप से तबाह कर रहा है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

बिल्डर-बैंक मिलीभगत: खरीदार भुगत रहे कीमत

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने कहा कि बैंक सीधे बिल्डर के खाते में पैसा ट्रांसफर कर रहे हैं, बिना देखे कि जमीन पर काम शुरू भी हुआ है या नहीं. जब बिल्डर ईएमआई नहीं देता, तो खरीदार पर वसूली का दबाव बनाया जाता है. यह निवेशकों के साथ घोर अन्याय है.

विशेष जांच के घेरे में सुपरटेक

सुपरटेक के खिलाफ अकेले 800 से ज्यादा खरीदारों ने याचिकाएं दायर की हैं, जो इसके छह शहरों में फैले प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं. कोर्ट ने इसे देखते हुए सुपरटेक के मामलों के लिए अलग से प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और अन्य संबंधित राज्य सरकारों को CBI को पूर्ण सहयोग देने का आदेश दिया है. यूपी और हरियाणा के डीजीपी को विशेष पुलिस बल उपलब्ध कराने, जबकि शहरी विकास मंत्रालय, आरबीआई, रेरा और संबंधित शहरी प्राधिकरणों को नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने को कहा गया है.

फोरेंसिक ऑडिट के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की तैनाती

कोर्ट ने इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को निर्देश दिया है कि वह फोरेंसिक ऑडिट में दक्ष तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को CBI की जांच में सहयोग के लिए नियुक्त करें. हर महीने होने वाली सुनवाई के लिए कोर्ट ने सीबीआई से नियमित स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को भी कहा है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago