होम / कोर्ट कचहरी / SC ने NBCC को दिया आम्रपाली प्रोजेक्ट के फ्लैट रीसेल करने का आदेश, इन लोगों का होगा नुकसान

SC ने NBCC को दिया आम्रपाली प्रोजेक्ट के फ्लैट रीसेल करने का आदेश, इन लोगों का होगा नुकसान

Supreme Court ने आम्रपाली के अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी NBCC को सौंप दी है. कोर्ट की निगरानी में अब NBCC इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का काम कर रही है,

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के एक फैसले से आम्रपाली प्रोजेक्ट्स के घर खरीददारों को झटका लगने वाला है. दरअसल, आम्रपाली (Amrapali)  के अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर ने एक बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने आम्रपाली के अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (NBCC को सौंपी थी. ऐसे में अब सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सरकारी कंपनी NBCC इस प्रोजेक्ट को पूरा कर रही है और कोर्ट की एक पीठ इस पुरे मामले की कड़ी निगरानी भी कर रही है. गुरुवार यानी 09 जनवरी, 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐसा आदेश जारी किया है, जिससे आम्रपाली प्रोजेक्ट्स में निवेश करने वाले लोगों की मुश्किल बढ़ सकती है. तो आइए जानते हैं ये पूरा मामला क्या है और कोर्ट के आदेश से किसे नुकसान होने वाला है?

कोर्ट ने दिए ये निर्देश

प्रीम कोर्ट ने गुरुवार को NBCC को निर्देश दिया है कि आम्रपाली प्रोजेक्ट में जो लोग पोजेशन नहीं ले रहे हैं, उनके फ्लैट्स की बुकिंग कैंसिल कर दी जाए और उनके फ्लैट्स को रीसेल कर दिया जाए.  कोर्ट ने कहा है कि प्रोजेक्ट्स में फ्लैट का कब्जा लेने के लिए घर खरीदारों के नहीं आने पर बुकिंग रद्द कर दी जाएगी और फ्लैट अन्य खरीदारों को बेच दिए जाएंगे.

कोर्ट नें घर खरीददारों की रिपोर्ट
न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणि, जिन्हें इस मामले में कोर्ट रिसीवर नियुक्त किया गया था, उनसे कहा कि वे उन संपत्तियों की नवीनतम स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करें जो नहीं बिकी हैं या जहां घर खरीदार उनसे संपर्क करने के प्रयासों के बावजूद नहीं आए हैं. पीठ ने कहा, हम कोर्ट रिसीवर से अनुरोध करेंगे कि वह हालिया रिपोर्ट दाखिल करें, जिसमें उनके और एनबीसीसी के प्रयासों के बावजूद घर खरीदारों को कब्जा नहीं दिया गया है.

गोल्ड होम प्रोजेक्ट में अतिरिक्ट फ्लैटों के निर्माण को मंजूरी
नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र कुमार ने पीठ को बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गोल्ड होम प्रोजेक्ट में अतिरिक्त फ्लैटों के निर्माण के लिए अपनी मंजूरी दे दी है और अन्य पांच प्रोजेक्ट्स के संबंध में एनबीसीसी द्वारा कुछ अनुपालन किए जाने की आवश्यकता है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

3 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

34 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago