होम / कोर्ट कचहरी / I-PAC दफ्तर की तलाशी पर SC सख्त, ED की याचिका पर बंगाल सरकार को नोटिस, FIR पर भी लगाई रोक

I-PAC दफ्तर की तलाशी पर SC सख्त, ED की याचिका पर बंगाल सरकार को नोटिस, FIR पर भी लगाई रोक

कोलकाता में हुई तलाशी को लेकर टकराव, सुप्रीम कोर्ट ने कहा 'जांच एजेंसियों के काम में दखल बेहद गंभीर मामला'

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

राजनीतिक सलाहकार संस्था I-PAC के कोलकाता स्थित दफ्तर में हुई तलाशी को लेकर उपजे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट (SC) ने सख्त रुख अपनाया है. अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब तलब किया है और ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज तीन एफआईआर पर फिलहाल रोक लगा दी है. साथ ही, कोर्ट ने तलाशी से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत सुरक्षित रखने का आदेश भी दिया है.

कोर्ट ने क्यों जताई गंभीर चिंता

न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने कहा कि याचिका में उठाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं. अदालत के मुताबिक, यदि किसी केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई में राज्य की एजेंसियां हस्तक्षेप करती हैं, तो यह कानून के शासन के लिए गंभीर चुनौती है.

पीठ ने कहा कि एक तरफ यह सही है कि कोई भी एजेंसी चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं कर सकती, लेकिन अगर किसी गंभीर अपराध की जांच चल रही हो, तो उसे राजनीतिक गतिविधियों की आड़ में रोका भी नहीं जा सकता.

किन-किन से मांगा गया जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत नोटिस जारी करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, डीजीपी राजीव कुमार, कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा और डीसीपी प्रियब्रत रॉय से दो हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 3 फरवरी को होगी.

ED का आरोप: जांच में डाली गई बाधा

ईडी की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि 8 जनवरी को I-PAC कार्यालय में की गई तलाशी के दौरान एजेंसी के अधिकारियों को रोका गया और कथित तौर पर कुछ फाइलें व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हटा दिए गए. उन्होंने कहा कि यह जांच में बाधा डालने जैसा गंभीर अपराध है और इससे एजेंसियों का मनोबल टूटता है. ईडी ने अपने अधिकारियों के कथित उत्पीड़न की जांच सीबीआई से कराने की मांग भी की है.

राज्य सरकार का पक्ष: चुनावी काम में दखल का आरोप

मुख्यमंत्री की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि I-PAC कार्यालय में तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा चुनावी और गोपनीय डेटा मौजूद था और ईडी की कार्रवाई से चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती थी. उन्होंने इस बात से इनकार किया कि किसी तरह के दस्तावेज या उपकरण जबरन हटाए गए.

फोरम शॉपिंग का आरोप, हाईकोर्ट में भी मामला

पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने ईडी पर फोरम शॉपिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे जुड़ी कार्यवाही पहले से ही कलकत्ता हाईकोर्ट में लंबित है. उन्होंने दावा किया कि तलाशी की प्रक्रिया शांतिपूर्वक हुई थी.

पूरा विवाद कैसे शुरू हुआ

यह पूरा मामला कथित कोयला घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के दौरान I-PAC दफ्तर में हुई तलाशी से जुड़ा है. ईडी का आरोप है कि मौके पर मौजूद वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने जांच में बाधा डाली, जबकि राज्य सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

26 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago