होम / कोर्ट कचहरी / भ्रामक विज्ञापन के आरोप में फंसे सलमान खान, कोर्ट ने जारी किया समन

भ्रामक विज्ञापन के आरोप में फंसे सलमान खान, कोर्ट ने जारी किया समन

कोर्ट के समन के बाद अब सलमान खान और कंपनी को अपना पक्ष रखना होगा. 27 नवंबर की सुनवाई के दौरान यह तय होगा कि अदालत इस मामले में क्या रुख अपनाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर कानूनी विवाद में फंस गए हैं. दरअसल, इस बार मामला उनके द्वारा प्रमोट किए गए ‘राजश्री पान मसाला’ से जुड़ा है, जिस पर भ्रामक विज्ञापन का आरोप लगा है. कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने अभिनेता और कंपनी दोनों को समन भेजते हुए जवाब मांगा है. तो चलिए आपको इस मामले की पूरी जानकारी देते हैं.  

भ्रामक विज्ञापन का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान हाईकोर्ट के वकील और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह हनी ने सलमान खान और राजश्री पान मसाला कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि कंपनी ने अपने विज्ञापन में दावा किया है कि इस पान मसाले में असली केसर मौजूद है. लेकिन, हनी के अनुसार 5 रुपये के पैक में असली केसर मिलना असंभव है क्योंकि बाजार में केसर की कीमत लगभग 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है. उन्होंने कहा, “ऐसे दावे उपभोक्ताओं को गुमराह करते हैं और खासकर युवाओं को पान मसाले की ओर आकर्षित करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है.”

कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने भेजा समन

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने सलमान खान और राजश्री कंपनी दोनों को नोटिस भेजा है. कोर्ट ने उनसे जवाब दाखिल करने के लिए कहा है और मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को तय की गई है.

सेलिब्रिटीज को समझना चाहिए अपनी जिम्मेदारी

हाईकोर्ट वकील मोहन सिंह हनी ने कहा है कि सलमान खान लाखों युवाओं के रोल मॉडल हैं, इसलिए उन्हें ऐसे उत्पादों का प्रचार नहीं करना चाहिए जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं. उन्होंने कहा, “पान मसाला मुंह के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बनता है. सेलिब्रिटीज को ऐसे विज्ञापनों से दूर रहना चाहिए ताकि समाज को सही संदेश मिले.”

कई और स्टार्स भी करते हैं ऐसे विज्ञापन

बता दें, सलमान खान अकेले ऐसे सितारे नहीं हैं जो पान मसाले का विज्ञापन करते हैं. अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ जैसे बड़े नाम भी इसी श्रेणी के उत्पादों के विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं. इन ब्रांड्स में भी ‘केसर’ या ‘सुगंधित तत्वों’ के दावे किए जाते हैं, जिन्हें लेकर उपभोक्ताओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बार-बार आपत्ति जताई है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

2 hours ago

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

2 days ago

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026

ईडी का बड़ा एक्शन: फर्जी GST बिल मामले में पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित फर्जी GST खरीद, मनी लॉन्ड्रिंग और निर्यात से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की गई.

09-May-2026

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में रिलायंस के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार

ईडी ने अपनी जांच में पाया कि अनिल अंबानी समूह से जुड़ी कंपनियों ने कथित रूप से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की.

16-April-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

2 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

20 minutes ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

1 hour ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

2 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

4 hours ago