होम / कोर्ट कचहरी / PNB को सौंपी जाएगी नीरव मोदी की ₹66.33 करोड़ की संपत्तियां, कोर्ट ने दी मंजूरी

PNB को सौंपी जाएगी नीरव मोदी की ₹66.33 करोड़ की संपत्तियां, कोर्ट ने दी मंजूरी

नीरव मोदी और पूर्वी मोदी की ₹66.33 करोड़ की संपत्तियां अब PNB को सौंपे जाने का रास्ता साफ हो गया है, जिससे बैंक को हुए भारी वित्तीय नुकसान की आंशिक भरपाई की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भगौड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उनकी बहन पूर्वी मोदी की 66.33 करोड़ रुपये की जब्त संपत्तियों को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को सौंपने की अनुमति एक विशेष अदालत ने दे दी है. यह संपत्तियां प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पंजाब नेशनल बैंक घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जब्त की गई थीं. अदालत का यह आदेश PNB की उस याचिका पर आया जिसमें बैंक ने अपील की थी कि इन संपत्तियों को बेचकर या नीलाम कर उसे हुए भारी वित्तीय नुकसान की आंशिक भरपाई की जा सके. 

संपत्तियों में क्या है शामिल?

बता दें, विशेष न्यायाधीश एवी गुजराती ने आदेश पारित करते हुए कहा कि PNB को यह अंडरटेकिंग देनी होगी कि भविष्य में यदि आवश्यकता हो तो यह रकम वापस की जा सकेगी. जिन संपत्तियों को रिलीज किया गया है, उनमें मुंबई के वर्ली इलाके स्थित समुद्र महल स्थित नीरव मोदी के आवास से जब्त की गई ज्वेलरी, नकदी, कीमती घड़ियां और सिक्के शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 40.83 करोड़ रुपये है. इसके अलावा, पूर्वी मोदी के नाम पर दर्ज एक फ्लैट जिसकी कीमत ₹19.50 करोड़ है, और कुछ अन्य चल संपत्तियां भी शामिल हैं.

वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने इन संपत्तियों को PNB को लौटाने पर आपत्ति नहीं जताई, बशर्ते कुछ शर्तों का पालन हो. इसके आधार पर अदालत ने संपत्तियों को बैंक को सौंपने की अनुमति दी.

नीरव मोदी अब भी भगोड़ा, प्रत्यर्पण की प्रक्रिया अंतिम चरण में

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि नीरव मोदी अब भी भगोड़े अपराधी हैं और भारत लौटने के लिए तैयार नहीं हैं. वे और उनके मामा मेहुल चोकसी, ₹13,500 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी हैं. नीरव मोदी मार्च 2019 से लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद हैं. उनकी भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिकाएं यूके हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों में खारिज की जा चुकी हैं. हाल ही में, 15 मई 2025 को यूके हाई कोर्ट ने उनकी 10वीं जमानत याचिका भी खारिज कर दी.

ED और CBI की कार्रवाई

ED ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी देते हुए बताया कि नीरव मोदी की चौथी जमानत याचिका 15 मई को खारिज कर दी गई. एजेंसी ने उसे "PNB के $1 बिलियन घोटाले का मास्टरमाइंड" बताया है. CBI ने भी इस सुनवाई में सक्रिय भागीदारी निभाई. उसकी टीम लंदन जाकर कोर्ट में पेश हुई और क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के साथ मिलकर नीरव मोदी की जमानत का विरोध किया. CBI के अनुसार, नीरव मोदी ₹6,498.20 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में भारत में मुकदमे का सामना करने के लिए वांछित है. प्रवर्तन निदेशालय ने अब तक ₹2,324.97 करोड़ की संपत्तियां जब्त की हैं, जबकि कुल नुकसान ₹8,526 करोड़ से अधिक आंका गया है.

अब भारत वापसी की कोई कानूनी बाधा नहीं

ब्रिटेन की अदालतों द्वारा प्रत्यर्पण को मंजूरी मिलने के बाद नीरव मोदी के भारत लाए जाने की राह लगभग साफ हो गई है. उन्होंने 2022 में यूके सुप्रीम कोर्ट में भी प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका दाखिल की थी, जो खारिज कर दी गई.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago