होम / कोर्ट कचहरी / ऑनलाइन सट्टेबाजी पर सख्ती की तैयारी, हाई कोर्ट ने UP सरकार को दिया समिति बनाने का आदेश

ऑनलाइन सट्टेबाजी पर सख्ती की तैयारी, हाई कोर्ट ने UP सरकार को दिया समिति बनाने का आदेश

इलाहाबाद HC का यह निर्देश ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के विरुद्ध उपभोक्ताओं की सुरक्षा और वित्तीय पारदर्शिता के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट (HC) ने उत्तर प्रदेश सरकार को ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए एक उच्चस्तरीय समिति के गठन का निर्देश दिया है. अदालत ने कहा कि वर्तमान में लागू सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867, आज के डिजिटल युग की चुनौतियों से निपटने में असमर्थ है. यह कानून ब्रिटिश शासन काल में बना था और इसकी सीमाएं भौतिक जुआ घरों तक ही सीमित हैं. 

आर्थिक सलाहकार केवी राजू करेंगे समिति की अध्यक्षता

कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि समिति की अध्यक्षता यूपी सरकार के आर्थिक सलाहकार केवी राजू करें और प्रमुख सचिव (राज्य कर) को इसका सदस्य बनाया जाए. साथ ही, समिति में तकनीकी और कानूनी विशेषज्ञों को भी शामिल करने की बात कही गई है. यह समिति यह जांच करेगी कि क्या ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी को विनियमित करने की जरूरत है, और यदि हां, तो इसके लिए उपयुक्त कानूनी ढांचा कैसा हो.

कोर्ट ने पुराने कानून की सीमाएं बताईं

इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर ने की. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 केवल पारंपरिक खेलों जैसे ताश के पत्तों तक सीमित है और यह आधुनिक तकनीक आधारित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को संबोधित नहीं करता. डिजिटल सट्टेबाजी, सर्वर, सीमा पार लेनदेन और वर्चुअल गेमिंग जैसे पहलुओं का इसमें कोई उल्लेख नहीं है.

आरोपी ऑनलाइन सट्टेबाजी से कमा रहे थे करोड़ों

यह आदेश इमरान खान और एक अन्य आरोपी द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के दौरान दिया गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी घर से ही ऑनलाइन सट्टेबाजी का रैकेट चला रहे थे और करोड़ों रुपये की कमाई कर चुके थे. कोर्ट ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स मनोवैज्ञानिक रूप से लोगों को आकर्षित करने के लिए रिवार्ड सिस्टम और लगातार नोटिफिकेशन जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे युवाओं में लत लगने की आशंका बढ़ जाती है.

कानून प्रवर्तन में आ रही हैं कई चुनौतियां

कोर्ट ने यह भी कहा कि अधिकतर ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म भारत के बाहर संचालित होते हैं, और इनके लेनदेन ऐसे माध्यमों से होते हैं जिन्हें ट्रैक करना कठिन है. इससे कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी होती हैं और वित्तीय धोखाधड़ी का खतरा भी बढ़ जाता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

3 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

31 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago