होम / कोर्ट कचहरी / पेपर लीक किया तो सलाखों के पीछे गुजर जाएगी जिंदगी, इस राज्य ने उठाया कड़ा कदम

पेपर लीक किया तो सलाखों के पीछे गुजर जाएगी जिंदगी, इस राज्य ने उठाया कड़ा कदम

नीट पेपर लीक के बाद केंद्र सरकार ने नए कानून का अध्‍यादेश जारी किया था. अब यूपी भी उसी की राह पर चल निकला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाले एंट्रेस एग्जाम NEET पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. नीट के पेपर लीक की घटना को लेकर केंद्र सरकार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है. इस बीच, उत्तर प्रदेश ने पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है. यूपी में पेपर लीक के दोषियों को उम्र कैद की सजा और 1 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है. इसके लिए प्रस्तावित कानून के अध्‍यादेश को आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई. 

सामने आते रहे हैं ऐसे मामले
यूपी कैबिनेट की बैठक में कुल 44 प्रस्ताव रखे गए थे, जिसमें से 43 पास हो गए. इनमें 3 बड़े शहरों के सीमा विस्तार और 7 पर्यटन विभाग के प्रस्ताव भी शामिल हैं. इसके साथ ही पर्चा लीक करने वालों को आजीवन कारावास की सजा के प्रस्‍ताव को भी मंजूरी मिल गई है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में भी पेपर लीक के मामले सामने आते रहे हैं. यूपी में रिव्यू ऑफिसर /असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर पोस्ट के लिए इसी साल 11 फरवरी को परीक्षा हुई थी, जिसे बाद में पेपर लीक के आरोपों के चलते रद्द कर दिया गया. इस एग्जाम में 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. 

ये भी पढ़ें - भतीजे के लिए फूफा की सेटिंग, 'मंत्री जी' पर सस्पेंस, पढ़ें नीट धांधली की पूरी कहानी

सिपाही भर्ती पर मचा था बवाल 
इसी तरह, यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था. सरकार ने इस एग्जाम को कंडक्ट कराने की जिम्मेदारी अहमदाबाद की प्राइवेट कंपनी एजूटेस्ट (Edutest) को दी थी. पेपर लीक के आरोपों के बाद मामले की जांच STF क सौंपी गई. यूपी एसटीएफ ने अपनी कई महीनों की जांच में एजूटेस्ट की कई गंभीर खामियां उजागर की. इसके बाद योगी सरकार ने एजूटेस्ट को ब्‍लैक लिस्‍ट कर दिया. यानी एजूटेस्ट को अब प्रदेश में दोबारा किसी भी विभाग की भर्ती परीक्षा कराने का जिम्‍मा नहीं दिया जाएगा. एसटीएफ ने एजूटेस्ट कंपनी के संचालक विनीत आर्या को चार बार नोटिस भेजकर बयान देने के लिए बुलाया था, लेकिन वह एक बार भी नहीं आया. बताया जा रहा है कि वो अमेरिका चला गया है. 

लीक में कौन है पहले नंबर पर?
एजुटेस्ट की स्थापना 1982 में की गई थी. कंपनी UPSSSC PET और CAT जैसे कई एग्जाम करा चुकी है. एजुटेस्‍ट सॉल्‍यूशंस ने UPSSSC PET 2022 के लिए पेपर तैयार किया था. कंपनी का दावा है कि वो हर साल 50 मिलियन से ज्‍यादा परीक्षाएं आयोजित करवाती है. वैसे, पेपर लीक के मामले में उत्तर प्रदेश बाकी राज्यों की तुलना में काफी पीछे है. इस मामले में राजस्थान नंबर वन. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले सालों में सबसे ज्यादा पेपर लीक की घटनाएं राजस्थान में देखने को मिलीं. यहां 7 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, जिसके चलते 38,41,000 कैंडिडेट्स प्रभावित हुए. दूसरे नंबर पर तेलंगाना और मध्य प्रदेश संयुक्त रूप से हैं. यहां 5-5 पेपर लीक के मामले सामने आए. .


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

38 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

12 minutes ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

18 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

17 hours ago