होम / कोर्ट कचहरी / कौन है वो अधिकारी जिसने राज्यपाल के बेटे पर लगाया मारपीट का आरोप, क्या है पूरा मामला?

कौन है वो अधिकारी जिसने राज्यपाल के बेटे पर लगाया मारपीट का आरोप, क्या है पूरा मामला?

ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास के बेटे पर एक अधिकारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. अधिकारी का कहना है कि लग्जरी कार न भेजने पर उसके साथ मारपीट हुई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि राज्यपाल के बेटे ललित कुमार ने राजभवन में कार्यरत एक अधिकारी के साथ मारपीट की. संबंधित अधिकारी का आरोप है कि गवर्नर का बेटा महज इस बात से नाराज था कि पुरी रेलवे स्टेशन से उसे रिसीव करने के लिए 2 लग्जरी कारें क्यों नहीं भेजी गईं. इन आरोपों पर अब तक राजभवन का कोई बयान सामने नहीं आया है. यह घटना पिछले हफ्ते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पुरी यात्रा के दौरान की बताई जा रही है.

ASO हैं बैकुंठनाथ प्रधान
राज्यपाल के बेटे पर जिस अधिकारी को मारने का आरोप लगा है, वह राजभवन के स्टेट पार्लियामेंट्री विभाग में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) बैकुंठनाथ प्रधान हैं. प्रधान ने इस मामले में राज्यपाल के सचिव शाश्वत मिश्रा को अपनी शिकायत भेजी है. 7 जुलाई की इस घटना में पांच अन्य लोगों के भी शामिल होने की बात कही गई है. दरअसल, राष्ट्रपति रथयात्रा महोत्सव में शामिल होने ओडिशा पहुंचीं थीं. वह सात जुलाई की शाम से आठ जुलाई की सुबह तक पुरी राजभवन में थीं. पुरी राजभवन का इंचार्ज होने के नाते प्रधान 5 जुलाई से वहीँ मौजूद थे और राष्ट्रपति के आगमन से जुड़ी तैयारियां संभाल रहे थे. 

अपशब्द भी कहे 
अधिकारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि ललित कुमार ने उनके ऊपर सात जुलाई को हमला किया, इस दौरान वह ड्यूटी पर थे. प्रधान ने अपनी शिकायत में लिखा है  - रात 11.45 बजे मैं अपने ऑफिस में बैठा हुआ था. तभी ओडिशा के राज्यपाल का निजी कुक आकाश सिंह मेरे पास आया और कहा कि ललित कुमार आपसे सुइट नंबर 4 में मिलना चाहते हैं. जैसे ही मैं वहां पहुंचा, ललित  ने मुझे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया. वह मुझे अपशब्द भी कहते रहे. मैं किसी तरह वहां से भागकर एनेक्सी बिल्डिंग के पीछे जाकर छिप गया. लेकिन ललित कुमार के दो सुरक्षा अधिकारी वहां आए और मुझे खींचकर वापस रूम नंबर 4 तक ले गए. सुरक्षा में तैनात जवान और अन्य लोग भी इस घटना के गवाह हैं.

CM भी रहे हैं रघुबर दास 
प्रधान ने आने लिखा है कि इन लोगों ने फिर से मुझे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं, ललित ने धमकी भी दी कि अगर किसी से इस घटना के बारे में बताया तो तुम्हारी हत्या हो जाएगी. इस मामले में राजभवन और ललित कुमार की तरफ से अब तक कोई बयान नहीं आया है. वहीं, रघुबर दास की बात करें, तो वह राज्यपाल की कुर्सी संभालने से पहले पहले झारखंड के मुख्यमंत्री भी रहे हैं. 2019 में विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि पिछले पांच सालों में उनकी वार्षिक आय 19 लाख 37 हजार 924 रही है. उस समय उनके पास 41 हजार 600 रुपए कैश था. उनके बैंक जमा, शेयर और जेवरात का कुल मूल्य 66 लाख 57 हजार  रुपए था. उस समय उनके पास न तो कोई जमीन था और न ही कोई मकान. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

2 hours ago

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

4 hours ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

13 minutes ago

चीन पर भारत की सख्ती बरकरार, FY26 में सिर्फ ₹1 करोड़ के एक FDI प्रस्ताव को मिली मंजूरी

आंकड़े बताते हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा से जुड़े देशों के निवेश पर लागू 'प्रेस नोट-3' के तहत सरकार अब भी बेहद सतर्क रुख अपनाए हुए है.

51 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

2 hours ago