होम / कोर्ट कचहरी / केजरीवाल की रिहाई पर अब CBI का पहरा, कितना लंबा होगा जेल से बाहर आने का इंतजार?  

केजरीवाल की रिहाई पर अब CBI का पहरा, कितना लंबा होगा जेल से बाहर आने का इंतजार?  

अरविंद केजरीवाल की मुश्किलों में इजाफा हो गया है. अब सीबीआई ने भी उन्हें कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के दिन खराब चल रहे हैं. कथित शराब नीति घोटाले में उन्हें जमानत मिलने ही वाली थी कि ED हाई कोर्ट पहुंच गई. हाई कोर्ट के बेल से इंकार के बाद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत के संकेत मिले, लेकिन इन संकेतों के हकीकत बनने से पहले सीबीआई की एंट्री हो गई. अब सीबीआई के भी केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है. यानी ED की गिरफ्त में पहले से ही चल रहे केजरीवाल अब सीबीआई की शिकंजे में भी आ गए हैं. इसका सीधा मतलब है कि केजरीवाल के 'खराब दिन' अभी और खराब होने वाले हैं.    

क्या हम काम न करें?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज शराब नीति मामले में स्थानीय राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था. जहां केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने पहले अदालत से केजरीवाल से पूछताछ की अनुमति मांगी फिर वहीं उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले, सीबीआई और केजरीवाल के वकीलों ने अदालत के समक्ष दलीलें पेश कीं. दिल्ली के CM के वकील विक्रम चौधरी ने कहा कि सीबीआई पक्षपाती तरीके से काम कर रही है. वहीं, सीबीआई के वकील डीपी सिंह ने कहा कि हम चुनाव से पहले भी केजरीवाल की गिरफ्तारी कर सकते थे, लेकिन नहीं किया. क्या हम अपना काम नहीं करें?  

CBI ने कारण भी बताए 
सीबीआई ने अदालत को बताया कि उसे केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों करना पड़ रहा है. जांच एजेंसी ने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री केजरीवाल उस कैबिनेट का हिस्सा थे जिसने विवादित नई शराब नीति को मंजूरी दी. दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 में कुछ खास लोगों को लाभ देने के लिए संशोधन किए गए. शराब के थोक विक्रेताओं के लिए प्रॉफिट मार्जिन 5% से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया. सीबीआई ने आगे कहा कि उसके पास इसके सबूत हैं कि साउथ ग्रुप के कहे अनुसार को शराब नीति को फाइनल किया गया. जांच एजेंसी के वकील ने दावा किया कि साउथ ग्रुप कोरोना के दौरान निजी विमान से तब दिल्ली आया, जब विमानों का संचालन बंद था. साउथ ग्रुप ने जो रिपोर्ट तैयार करके केजरीवाल सरकार को दी उसे ही नीति बना दिया गया. 

जल्द राहत मुश्किल 
दो जांच एजेंसियों के शिकंजे में आने से अरविंद केजरीवाल की परेशानियों में इजाफा हो गया है. साथ ही अब उनके जल्द तिहाड़ जेल से बाहर आने की उम्मीदें भी टूट गई हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को दिल्ली के CM को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद वह लोकसभा चुनाव के दौरान जमानत पर बाहर आए थे और चुनाव खत्म होते ही उन्हें वापस जेल जाना पड़ा. हाल ही में केजरीवाल को ट्रायल कोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है. केजरीवाल ने बेल के लिए जमानत का दरवाजा खटखटाया है, लेकिन सीबीआई के एक्शन के बाद उनका जल्द बाहर आना लगभग नामुमकिन है. 

लगेंगे अदालतों के चक्कर
केजरीवाल को अब नए सिरे से कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. यदि ईडी केस में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल जाती है, तो भी उन्हें जेल में ही रहना होगा. क्योंकि सीबीआई उन्हें गिरफ्तार कर चुकी है. CBI के खिलाफ उन्हें पहले निचली अदालत में जाना होगा, वहां से राहत न मिलने पर हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट. यानी उन्हें एक बार फिर से अदालतों के चक्कर काटने होंगे. अदालतें कई बार यह स्पष्ट कर चुकी हैं कि केजरीवाल तत्काल सुनवाई की उम्मीद न करें, इसका मतलब है कि सीबीआई के मामले में भी केजरीवाल को किसी राहत के लिए लंबा इंतजार करना होगा. यह भी माना जा रहा है कि ऐसी स्थिति में केजरीवाल के लिए ज्यादा समय तक दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे रहना मुश्किल होगा.

क्या है South Group?
ED के मुताबिक, 'साउथ ग्रुप' दक्षिण के राजनेताओं, कारोबारियों और नौकरशाहों का समूह है. इसमें सरथ रेड्डी, एम. श्रीनिवासुलु रेड्डी, उनके बेटे राघव मगुंटा और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता (K Kavitha) शामिल हैं. जबकि इस ग्रुप का प्रतिनिधित्व अरुण पिल्लई, अभिषेक बोइनपल्ली और बुचीबाबू ने किया था, तीनों को ही शराब घोटाले में गिरफ्तार किया जा चुका है. प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को भी इस मामले में गिरफ्तार किया था. हालांकि, सिंह को बाद में जमानत मिल गई.  

क्या है शराब घोटाला?
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 17 नवंबर 2021 को एक्साइज पॉलिसी 2021-22 लागू की थी. नई नीति के तहत, सरकार शराब कारोबार से बाहर आ गई और पूरी दुकानें निजी हाथों में सौंप दी गईं. सरकार का दावा था कि नई शराब नीति से माफिया राज पूरी तरह खत्म हो जाएगा और उसके रिवेन्यु में बढ़ोतरी होगी. हालांकि, ये नीति शुरू से ही विवादों में रही. जब बवाल ज्यादा बढ़ गया तो 28 जुलाई 2022 को केजरीवाल सरकार ने इसे रद्द करने का फैसला लिया. इस कथित शराब घोटाले का खुलासा 8 जुलाई 2022 को दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव नरेश कुमार की रिपोर्ट से हुआ था. तब से अब तक ED इस मामले में कार्रवाई कर रही है.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में रिलायंस के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार

ईडी ने अपनी जांच में पाया कि अनिल अंबानी समूह से जुड़ी कंपनियों ने कथित रूप से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की.

16-April-2026

ईडी ने I-PAC के सह-संस्थापक विनेश चंदेल को पश्चिम बंगाल कोयला घोटाले में किया गिरफ्तार

ईडी की यह गिरफ्तारी कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की परतें खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. एजेंसी इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान और नेटवर्क के विस्तार को समझने की कोशिश कर रही है.

14-April-2026

फर्जी बीमा पॉलिसी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, NIC के CMD समेत कर्मचारियों को आरोपी बनाने का आदेश

यह फैसला बीमा क्षेत्र में जवाबदेही तय करने और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

03-April-2026

हनी सिंह के मुंबई कॉन्सर्ट पर FIR दर्ज, अवैध लेजर लाइट और सुरक्षा चिंताओं के आरोप

बताया जा रहा है कि NDTV से जुड़े इस कार्यक्रम की खबर पहले NDTV Profit की वेबसाइट पर प्रकाशित हुई थी, लेकिन बाद में वह खबर वहां से हटा दी गई और लिंक खोलने पर “404 Something Went Wrong” दिखने लगा. 

31-March-2026

अनिल अंबानी ने अर्नब गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी पर किया मानहानि केस

यह मामला मीडिया, कॉरपोरेट जगत और कानून के बीच संतुलन को लेकर एक महत्वपूर्ण उदाहरण बन सकता है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

31-March-2026


बड़ी खबरें

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

15 hours ago

AABL का केरल में बड़ा विस्तार, SDF इंडस्ट्रीज का ₹30.85 करोड़ में अधिग्रहण

कंपनी के कई लोकप्रिय ब्रांड जैसे Lemount White Brandy, Lemount Black Rum, Jamaican Magic Rum और Mood Maker Brandy, जो अभी थर्ड-पार्टी के जरिए बॉटल होते हैं, अब इन-हाउस शिफ्ट किए जाएंगे.

16 hours ago

अहंकार का अंत: कमल मुस्कुरा रहा है

पश्चिम बंगाल का औद्योगिक केंद्र से आर्थिक ठहराव तक का सफर दशकों की नीतियों और राजनीतिक बदलावों के जरिए समझा जा सकता है, साथ ही इसके पुनरुत्थान की संभावनाओं पर भी बहस जारी है.

16 hours ago

दिल्ली मेट्रो का मेगा विस्तार: ₹48 हजार करोड़ में 7 नए रूट, 65 स्टेशन बनेंगे

यह मेगा प्रोजेक्ट दिल्ली मेट्रो के फेज V-B का हिस्सा है, जिसका मकसद राजधानी की कनेक्टिविटी को और मजबूत करना है. सरकार ने इस योजना को कैबिनेट स्तर पर मंजूरी दे दी है.

17 hours ago

दमदार नतीजों से BHEL में उछाल: Q4 में 156% मुनाफा बढ़ा, शेयर 13% तक चढ़ा

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.40 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है. हालांकि, इसके लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी जरूरी होगी.

18 hours ago