होम / कोर्ट कचहरी / अब हर 'मर्ज' की दवा नहीं बनेंगे CA, सरकार ने पेशेवरों पर डाला PMLA का फंदा 

अब हर 'मर्ज' की दवा नहीं बनेंगे CA, सरकार ने पेशेवरों पर डाला PMLA का फंदा 

CA, CS और कॉस्ट अकाउंटेंट को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 (PMLA) के दायरे में लाने की वजह लगातार सामने आ रहे मामले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केंद्र सरकार ने मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) का दायरा बढ़ा दिया है. सरकार चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), कंपनी सेक्रेटरी (CS) और कॉस्ट अकाउंटेंट को भी इस कानून के दायरे में लेकर आई है. वित्त मंत्रालय की ओर से इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि अगर CA, CS या कॉस्ट अकाउंटेंट अपने क्लाइंट के लिए कुछ चुनिंदा वित्तीय लेन-देन करते हैं, तो वे एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के दायरे में आएंगे. दोषी पाए जाने पर सात साल तक की जेल हो सकती है और संपत्तियों को सीज किया जा सकता है.  

चूक हुई तो सजा
सरकार ने स्पष्ट किया है कि चार्टेड अकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटरी को अपने क्लाइंट की सभी डील पर बारीकी से नजर रखनी पड़ेगी. अगर इसमें कोई चूक हुई तो उन पर भी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है. वित्त मंत्रालय के निदेशक (मुख्यालय) शशांक मिश्रा द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कालेधन, जालसाजी, धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला में शामिल कारोबारियों का वित्तीय हिसाब रखने वाले सीए, सीएस और कॉस्ट अकाउंटेंट्स पर भी PMLA के तहत कार्रवाई की जाएगी. 

अब नहीं चलेगी चालबाजी
अक्सर कहा जाता है कि CA के पास हर समस्या का हल होता है. उन पर क्लाइंट्स को टैक्स चोरी के रास्ते सुझाने का आरोप भी लगता रहा है, लेकिन अब इस तरह के आरोप CA या CS को मुश्किल में डाल सकते हैं. अपने क्लाइंट्स की तरफ से कालेधन से खरीदी गई अचल संपत्ति की खरीद व बिक्री, उनके बैंक खातों का संचालन, पैसों का लेन-देन, शेयर व अन्य संपत्तियों के प्रबंधन, कंपनियों के निर्माण, संचालन, प्रबंधन, लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप फर्म और ट्रस्ट का गठन, कंपनियों की खरीद-बिक्री आदि में संलिप्तता पाए जाने पर CA, SA और कॉस्ट अकाउंटेंट को जेल भेजा जाएगा. इसके अलावा, यदि उनका क्लाइंट मादक पदार्थों से जुड़ा पाया गया, तो नारकोटिक्स ड्रग एंड साइकोट्रापिक सबस्टेंस एक्ट के तहत भी कार्रवाई होगी.

इस वजह से लिए फैसला
इन प्रोफेशनल्स को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 (PMLA) के दायरे में लाने की वजह लगातार सामने आ रहे मामले हैं. एक रिपोर्ट बताती है कि चीनी शेल कंपनियों के गठन के मामले में 2022 में 400 से अधिक CA और CS जांच के दायरे में आए थे. आरोप है कि इन्होंने कथित रूप से मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध फंडिंग में चीनी जालसाजों की मदद की थी. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के एक हजार करोड़ के जमीन सौदे में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पहली बार CA राजेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया था. एक अनुमान के अनुसार, देशभर में करीब 70 हजार करोड़ के फ्रॉड में पेशेवर फंसे हुए हैं. बोगस कंपनियों को बनाने में शामिल करीब 82 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की जांच भारतीय सीए संस्थान भी कर रहा है. वहीं, कुछ CA और CS सीबीआई, ED जैसी एजेंसियों के शिकंजे में हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

44 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago