होम / कोर्ट कचहरी / बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ केरल में गैर-जमानती वारंट जारी, जानिए क्या है पूरा मामला?

बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ केरल में गैर-जमानती वारंट जारी, जानिए क्या है पूरा मामला?

हाल ही में केरल के पलक्कड़ जिले की एक अदालत ने बाबा रामदेव, उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद की मार्केटिंग कंपनी दिव्य फार्मेसी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

योग गुरु बाबा रामदेव की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही हैं. दरअसल, हाल ही में केरल की पलक्कड़ अदालत ने बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद की एफिलिएट कंपनी दिव्य फार्मेसी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है. वहीं, इस कदम से पता चलता है कि अदालत ने बाबा रामदेव की अदालत में गैर-हाजिरी को गंभीरता से लिया है. यह मामला उन भ्रामक विज्ञापनों से जुड़ा है, ये मामला भ्रामक विज्ञापनों से जुड़ा है, जो अक्टूबर 2024 में दर्ज किया गया था. तो आइए इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से जानते है?

क्या है मामला?
यह मामला अक्टूबर 2024 से शुरू हुआ था, जब पतंजलि आयुर्वेद पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अपने उत्पादों को उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों के इलाज के रूप में गलत तरीके से प्रचारित किया था. इसके चलते उन पर "ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम, 1954" के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद, 16 जनवरी को अदालत ने जमानती वारंट जारी किया, लेकिन जब बाबा रामदेव ने 1 फरवरी को अदालत में हाजिरी नहीं दी, तो कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया. बता दें, इस मामले की अगली सुनवाई 15 फरवरी को होगी, और अगर बाबा रामदेव या उनकी कंपनी फिर से अदालत के आदेशों का पालन नहीं करती है, तो उनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई हो सकती है. यह मामला उन कंपनियों के लिए एक चेतावनी है जो भ्रामक विज्ञापनों के जरिए लोगों को गुमराह करती हैं, खासकर जब यह उनकी सेहत से जुड़ा मामला हो.

बाबा रामदेव पर 12 मामले दर्ज

पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ यह पहला मामला नहीं है. पतंजलि आयुर्वेद को देश भर में ऐसे कई कानूनी मामलों का सामना करना पड़ रहा है. इससे पहले भी कोझिकोड और हरिद्वार में इसी तरह के मामले दर्ज किए गए हैं, और अब तक केरल में बाबा रामदेव और उनके सहयोगियों के खिलाफ 12 मामले दर्ज हो चुके हैं. बाबा रामदेव पर हो रही ये कार्रवाई उन सब कंपनियों के लिए एक संकेत है, जो असत्य और भ्रामक विज्ञापन चला कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खेलती हैं.  

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

3 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

34 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

4 hours ago