होम / कोर्ट कचहरी / राहत के लिए Court पहुंचे अश्नीर, जवाब मिला - थोड़ा इंतजार कीजिए; क्या है पूरा मामला?

राहत के लिए Court पहुंचे अश्नीर, जवाब मिला - थोड़ा इंतजार कीजिए; क्या है पूरा मामला?

अश्नीर ग्रोवर अक्सर अपने बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं. उनकी पूर्व कंपनी ने उन पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अक्सर विवादों में रहने वाले फिनटेक फर्म भारतपे (BharatPe) के पूर्व को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) फिर से खबरों में हैं. दरअसल, अश्नीर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ने आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा जारी लुक आउट सर्कुलर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. EOW ने पिछले साल नवंबर में यह सर्कुलर जारी किया था. इसे रद्द कराने के लिए ही अश्नीर और माधुरी कोर्ट पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां से राहत नहीं मिली. 

फिलहाल अनुचित कहना ठीक नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अश्नीर और माधुरी की याचिका पर अदालत ने सुनवाई की और फिर अगली डेट 8 मई तय कर दी. यानी इस मामले पर अगली सुनवाई 8 मई को होगी. न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने अश्नीर ग्रोवर और उनकी पत्नी को कुछ समय के लिए इंतजार करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को जांच में कुछ समय लगेगा, हम इस पर मई में सुनवाई करेंगे. इस समय पूरी तरह से यह कहना कि लुक आउट नोटिस अनुचित है, ठीक नहीं है.

अश्नीर के वकील ने दी ये दलील
वहीं, अश्नीर और माधुरी के वकील ने कहा कि दंपत्ति ने जांच में पूरा सहयोग किया है और उनके खिलाफ कई कार्यवाही चल रही हैं. लुक आउट नोटिस अनुचित था, क्योंकि याचिकाकर्ता नियमित रूप से जांच अधिकारी के सामने पेश हो रहे थे और जांच में सहयोग कर रहे थे. गौरतलब है कि 16 नवंबर, 2023 को इस कपल दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया था. तब वह अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले थे. हिरासत में लेने के बाद उन्हें बताया गया था कि लुक आउट 6 नवंबर 2023 से चालू है.

धोखाधड़ी का लगा है आरोप
अश्नीर ग्रोवर भारतपे के को-फाउंडर और पूर्व MD हैं. इसके अलावा माधुरी जैन भारतपे की ऑपरेशंस हेड थीं. उन्होंने 2022 की शुरुआत में कंपनी छोड़ दी थी. इसके बाद दिसंबर 2022 में, BharatPe ने दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई. मई 2023 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW ने अश्नीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. अश्नीर और भारतपे के अधिकारियों के बीच सोशल मीडिया पर शब्दों की जंग होती रही है. इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए दोनों पक्षों को फटकार लगाई थी.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

59 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

26 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

46 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

IMA और Abbott ने शुरू किया इंडियन इम्यूनाइजेशन वीक, फ्लू वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य पेशेवरों को टीका लगाने से जुड़े व्यावहारिक दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इनमें खास तौर पर यह जानकारी शामिल है कि बुखार या किसी बीमारी से ठीक होने के दौरान या उसके बाद टीकाकरण कब कराया जा सकता है.

33 minutes ago