होम / कोर्ट कचहरी / पेपर लीक के लिए फर्म? 30 कर्मचारियों की टीम को सैलरी सहित कई सुविधाएं देता था मुखिया!

पेपर लीक के लिए फर्म? 30 कर्मचारियों की टीम को सैलरी सहित कई सुविधाएं देता था मुखिया!

केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी की सीबीआई की जांच में सामने आया है कि संजीव मुखिया पेपर लीक के लिए पूरी फर्म चला रहा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है. वैसे-वैसे चौंकाने वाली जानकारी सामने आती जा रही है. सीबीआई इस मामले में अब तक कई आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले चुकी है. संजीव मुखिया को इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. जांच एजेंसी को पूछताछ में यह पता चला है कि संजीव ने पेपर लीक के लिए पूरा एक नेटवर्क खड़ा कर रखा था. वह किसी फर्म की तरह इस काले कारोबार को चला रहा था.

दूसरे लीक में भी शामिल
संजीव मुखिया के इशारे पर भी पूरा नेटवर्क काम करता था. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिहार की बेउर जेल में नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में 13 आरोपियों से रविवार को पूछताछ की थी. लगभग सभी ने संजीव कुमार उर्फ सजीव मुखिया को इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड बताया है. जांच में यह भी सामने आया है कि संजीव ने इस काम के लिए कई लोगों को नौकरी पर रखा हुआ था. साथ ही उन्हें बाकायदा बाइक भी उपलब्ध कराई गई थी, ताकि काम में किसी तरह की देरी न हो. दूसरे शब्दों में कहें तो संजीव के लिए पेपर लीक एक कारोबार था. उसका नाम कई दूसरे पेपर लीक में भी सामने आया है. 

ऐसे युवाओं पर फोकस 
एक रिपोर्ट के अनुसार, संजीव मुख्या ने बिहार के नालंदा और पटना जिले में 30 कर्मचारी रखे हुए थे. उसके निशाने पर खासतौर पर बेरोजगार और भरोसेमंद युवक रहते थे. इन्हें पैसों का लालच देकर वह अपने नेटवर्क में शामिल कर लेता था. संजीव इन्हें सैलरी के साथ-साथ बाइक जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराता था. नीट पेपर लीक मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, लेकिन मुखिया अब तक आजाद है. बिहार पुलिस संजीव कुमार की तलाश में जुटी हुई है. संजीव अपना पेपर लीक गिरोह को नालंदा से ही ऑपरेट किया करता था. 

कहां छिपा है संजीव?
संजीव के ठिकाने के बारे में अब तक कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है. वह अक्सर नेपाल जाता रहता था. लिहाजा यह भी संभव है कि वह नेपाल में कहीं छिपा हो. जांच एजेंसी और पुलिस उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात आदि राज्यों में भी संजीव की तलाश कर रही हैं, क्यों उसके इन राज्यों में कांटेक्ट थे. CBI ने संजीव की गिरफ़्तारी के लिए इन छह राज्यों पर फोकस किया हुआ है. संजीव अपने साथियों के साथ मिलकर पेपर लीक को एक कारोबार की तरह चला रहा था. इस काम में काफी पैसा है. एक-एक पेपर लाखों में बिकता है. जितना बड़ा पेपर, उतनी बड़ी रकम. नीट का पेपर 30 से 32 लाख में बिका था.

5 साल में 41 लीक
पेपर लीक को अंजाम देने के लिए बाकायदा एक सिस्टम काम करता है, जिसमें ऊपर से लेकर नीचे तक कई मोहरे होते हैं. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, असम, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में पिछले 5 साल में 41 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं. केवल प्रतियोगी परीक्षाएं ही नहीं, निचले स्तर पर भी पेपर लीक महामारी बना हुआ है. चूंकि नीट बड़ी परीक्षा है, इसलिए मामला भी इतना बड़ा हो गया है. इस साल के शुरुआती महीने में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी सामने आई थी. इसके बाद लगातार परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago