होम / कोर्ट कचहरी / जेपी इंफ्राटेक में Flat बुक कराने वालों के लिए आज बड़ा दिन, NCLT सुना सकता है फैसला

जेपी इंफ्राटेक में Flat बुक कराने वालों के लिए आज बड़ा दिन, NCLT सुना सकता है फैसला

उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जेपी इंफ्राटेक के कई प्रोजेक्ट अधूरे रहने से करीब 22 हजार फ्लैट खरीदारों को अभी तक अपने घर नहीं मिल पाए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जेपी इंफ्राटेक (Jaypee Infratech) के घर बुक कराने वालों के लिए आज बड़ा दिन है. इस मामले में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) आज अपना फैसला सुना सकता है. जेपी इंफ्राटेक के फ्लैट बुक कराने वाले करीब 22 हजार बायर 2016 से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. कर्ज में डूबी कंपनी जेपी इंफ्राटेक के अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने को लेकर कई बार वोटिंग हो चुकी है. एनसीएलटी ने कुछ वक्त पहले सभी पक्षों की आपत्ति का निस्तारण करने के बाद फैसला रिजर्व रखा लिया था, जिसे वो आज सुना सकता है.

पिछले साल लगी थी बोली
पिछले साल जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए मुंबई के सुरक्षा ग्रुप की ओर से जो बोली (Suraksha Group’s Bid) लगाई गई, उसे एनसीएलटी ने स्वीकार कर लिया था. बायर्स व अन्य निवेशकों के माध्यम से हुई वोटिंग के आधार पर जेपी इंफ्राटेक के अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए सुरक्षा ग्रुप का चयन किया गया था. करीब तीन महीने एनसीएलटी ने इस मामले पर फैसला रिजर्व रख लिया था, जिसे वो आज सुना सकता है.

2021 में मिली थी मंजूरी
उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जेपी इंफ्राटेक के कई प्रोजेक्ट अधूरे रहने से करीब 22 हजार फ्लैट खरीदारों को अभी तक अपने घर नहीं मिल पाए हैं. मुंबई के सुरक्षा ग्रुप को जून 2021 में जेपी इंफ्राटेक के अधिग्रहण के लिए वित्तीय लेनदारों एवं घर खरीदारों की मंजूरी मिली थी. 2022 की शुरुआत में ही सुरक्षा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ आलोक दवे ने कहा था कि एनसीएलटी की मंजूरी मिलते ही वह जल्द से जल्द रुके पड़े प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर देंगे. 

12 कंपनियों में शामिल 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेपी इंफ्राटेक के अधिग्रहण के लिए सुरक्षा ग्रुप ने अपनी आखिरी पेशकश में कर्ज देने वाले बैंकों को 2500 एकड़ से अधिक भूमि देने की पेशकश की है. वहीं नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर के तौर पर वह बैंकों को 1300 करोड़ रुपए का भुगतान भी करेगा. कंपनी का दावा है कि वह अगले 4 साल में सभी फ्लैट्स का निर्माण पूरा कर लेगी. बता दें कि जेपी इंफ्राटेक के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया अगस्त 2017 में शुरू की हुई थी, लेकिन लंबी कानूनी लड़ाई के चलते प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई. JP उन शुरुआती 12 कंपनियों में से है, जिन्हें लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कर्ज वसूली के लिए बैंकों को एनसीएलटी जाने की सलाह दी थी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

8 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

23 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

32 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago