होम / कोर्ट कचहरी / Zee-Sony मर्जर को लेकर NCLT से आई ऐसी खबर, झूम उठे कंपनी के शेयर

Zee-Sony मर्जर को लेकर NCLT से आई ऐसी खबर, झूम उठे कंपनी के शेयर

जी-सोनी मर्जर की घोषणा 2021 में ही हो गई थी, लेकिन कई कारणों से चलते इसमें देरी होती गई. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Zee और Sony के Merger को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई पीठ ने इस विलय को मंजूरी दे दी है. साथ ही NCLT ने इससे जुड़ी सभी आपत्तियों को भी खारिज कर दिया है. यानी अब इस मर्जर का रास्ता साफ हो गया है. इस मामले की सुनवाई 10 जुलाई को हुई थी. सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायिक सदस्य एचवी सुब्बा राव और तकनीकी सदस्य मधु सिन्हा की खंडपीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. अब NCLT ने साफ कर दिया है कि Zee और Sony मर्जर की दिशा में बढ़ सकते हैं. 

शेयरों में आया उछाल
इस बीच, Zee Entertainment Enterprises Limited (ZEEL) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. कंपनी का शेयर 16.18% की उछाल के साथ 281.45 रुपए पर बंद हुआ है. बाजार की शुरुआत में ZEEL का शेयर सामान्य रफ्तार से चल रहा था, लेकिन NCLT के आदेश की खबर मिलते ही रॉकेट की तरह भागने लगा. बता दें कि इस मेगा विलय का उद्देश्य 10 अरब डॉलर का मीडिया वेंचर बनाना है. जी-सोनी मर्जर की घोषणा 2021 में ही हो गई थी, लेकिन कई कारणों से चलते इसमें देरी होती गई. 

किसकी, कितनी हिस्सेदारी?
मर्जर अग्रीमेंट की शर्तों के तहत, सोनी के पास मर्जर के बाद अस्तित्व में आई कंपनी में 50.86% हिस्सेदारी होगी. जबकि Zee के प्रमोटरों की हिस्सेदारी 3.99% और अन्य Zee शेयरधारकों की हिस्सेदारी 45.15% होगी. इस मर्जर के अप्रूवल में इतना समय इसलिए लग गया क्योंकि कई फाइनेंशियल और ऑपरेशनल क्रेडिटर्स ने विलय का विरोध करते हुए एनसीएलटी का रुख किया था, साथ ही ZEEL के खिलाफ कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू करने के लिए आवेदन भी दायर किया था.

अच्छे नहीं रहे नतीजे
IDBI Bank, IndusInd, Axis Finance, JC Flower ARC सहित अन्य लेनदारों ने इस आधार पर विलय का विरोध किया था कि ZEE द्वारा लिए गए ऋण का भुगतान नहीं किया गया है. हालांकि, ZEE ने विभिन्न चरणों में कुछ लेनदारों के साथ समझौता किया. इसमें इंडसइंड और जेसी फ्लावर का नाम शामिल है. वहीं, एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Zee एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 53.42 करोड़ रुपए का घाटा उठाना पड़ा है. इस घाटे का कारण कल्वर मैक्स के साथ उसके विलय से जुड़ी लागत है. दरअसल, इस तिमाही के दौरान कल्वर मैक्स के साथ मर्जर पर कंपनी को 70.64 करोड़ का अतिरिक्त खर्च आया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago