होम / कोर्ट कचहरी / Zee Group को NCLAT से मिली बड़ी राहत, कंपनी के शेयरों में आया उछाल

Zee Group को NCLAT से मिली बड़ी राहत, कंपनी के शेयरों में आया उछाल

नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने NCLT के आदेश पर रोक लगाने के साथ ही इंडसइंड बैंक को एक नोटिस भी जारी किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) से Zee Group को बड़ी राहत मिली है. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) की दिवाला प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया था, जिस पर NCLAT ने आज अंतरिम रोक लगा दी. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) की याचिका पर यह आदेश दिया था. इसके खिलाफ Zee Group ने NCLAT का दरवाजा खटखटाया था, जहां से उसे राहत मिल गई है.  

इंडसइंड बैंक को भेजा नोटिस
नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने NCLT के आदेश पर रोक लगाने के साथ ही इंडसइंड बैंक को एक नोटिस भी जारी किया है. बैंक को यह नोटिस जी ग्रुप के मालिक पुनीत गोयनका की याचिका पर भेजा है. मामले की अगली सुनवाई NCLAT में 29 मार्च को होगी. Zee Group को मिली इस राहत का असर कंपनी के शेयरों पर भी नजर आ रहा है. Zee Entertainment Enterprises का शेयर करीब डेढ़ फीसदी के उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है. 

राहत की मांग की थी  
इससे पहले, पुनीत गोयनका ने नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) में याचिका दायर की थी, जिसमें नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई पीठ द्वारा पारित आदेश के खिलाफ राहत की मांग की गई थी. पुनीत गोयनका के इस कदम को ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Zee) के सभी हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ प्रस्तावित विलय को समय पर पूरा करने के मकसद के नजरिये से देखा जा रहा है. 

क्या कहता है आईबीसी?
पुनीत गोयनका के NCLAT का दरवाजा खटखटाने पर कंपनी ने एक बयान जारी करके कहा था कि ZEE एक ऋण-मुक्त और वित्तीय रूप से मजबूत कंपनी है, और अपने हितधारकों के लिए वैल्‍यू क्रिएशन में विश्वास करती है. इससे पहले, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) की धारा 7 के तहत इंडसइंड बैंक द्वारा ZEE के खिलाफ दायर इनसॉल्वेंसी याचिका को स्वीकार कर लिया था. दिवालिया याचिका की स्वीकृति ने ZEE और Sony के विलय पर रोक लगा दी थी. क्योंकि IBC के अनुसार, एक बार जब कोई कंपनी दिवालिया हो जाती है, तो संपत्ति के किसी भी हस्तांतरण पर रोक लग जाती है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

8 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

23 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

33 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago