होम / कोर्ट कचहरी / ZEEL की मुश्किलों में इजाफा, इस याचिका पर सुनवाई को NCLAT तैयार 

ZEEL की मुश्किलों में इजाफा, इस याचिका पर सुनवाई को NCLAT तैयार 

IDBI बैंक ने NCLT के आदेश के खिलाफ NCLAT का दरवाजा खटखटाया है. ये मामला जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड से जुड़ा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) की मुश्किलों में इजाफा होता दिखाई दे रहा है. नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ZEEL से जुड़ी आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) की याचिका पर विस्तार से सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के खिलाफ बैंक की दिवालिया याचिका से संबंधित है. हालांकि ZEEL को अभी कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है. मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी.

इस धारा पर उलझा मामला
IDBI Bank ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के आदेश के खिलाफ NCLT का दरवाजा खटखटाया है. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मई 2023 में NCLT की मुंबई बेंच ने IDBI बैंक की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया था, क्योंकि यह इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के सेक्शन 10A के तहत प्रतिबंधित था. दरअसल, धारा 10A के तहत 25 मार्च 2020 को या उसके एक साल के भीतर किसी भी डिफॉल्ट के लिए फाइनेंशियल और ऑपरेशनल क्रेडिटर कर्ज लेने वालों के खिलाफ कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस (CIRP) नहीं दाखिल कर सकते हैं. यह प्रावधान इसलिए लाया गया था क्योंकि कोरोना महामारी के चलते आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई थीं और कंपनियों को लोन के सहारे की जरूरत थी. हालांकि, IDBI की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता Ramji Srinivasan का कहना है कि यह मामला धारा 10A के तहत नहीं आता.

ये कंपनी नहीं चुका पाई कर्ज 
सिटी नेटवर्क्स (Siti Networks) के एक लोन की गारंटर ZEEL थी, जब सिटी नेटवर्क्स लोन को नहीं चुका पाई, तो जी एंटरटेनमेंट के खिलाफ IDBI बैंक ने दिवालिया याचिका दायर की. हालांकि NCLT मुंबई की 2 सदस्यीय बेंच ने फैसला सुनाया कि सेक्शन 10A के चलते इस मामले में ZEEL के खिलाफ मामला नहीं चलाया जा सकता. इसके बाद बैंक ने NCLT के फैसले के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) का दरवाजा खटखटाया, जो अब सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. 

मर्जर को मिल चुकी है मंजूरी
बता दें कि इससे पहले नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई पीठ ने Zee और Sony के Merger को मंजूरी दे दी थी. साथ ही NCLT ने इससे जुड़ी सभी आपत्तियों को भी खारिज कर दिया था. इस मामले की सुनवाई 10 जुलाई को हुई थी. सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायिक सदस्य एचवी सुब्बा राव और तकनीकी सदस्य मधु सिन्हा की खंडपीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. हाल ही में NCLT ने साफ कर दिया है कि Zee और Sony मर्जर की दिशा में बढ़ सकते हैं. मर्जर अग्रीमेंट की शर्तों के तहत, सोनी के पास मर्जर के बाद अस्तित्व में आई कंपनी में 50.86% हिस्सेदारी होगी. जबकि Zee के प्रमोटरों की हिस्सेदारी 3.99% और अन्य Zee शेयरधारकों की हिस्सेदारी 45.15% होगी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago