होम / कोर्ट कचहरी / Myntra पर ₹1654 करोड़ के विदेशी निवेश घोटाले का आरोप, ED ने की बड़ी कार्रवाई

Myntra पर ₹1654 करोड़ के विदेशी निवेश घोटाले का आरोप, ED ने की बड़ी कार्रवाई

Myntra पर विदेशी निवेश नियम उल्लंघन का आरोप लगा है, इस मामले में ED ने FEMA के तहत कार्रवाई शुरू की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फैशन ई-कॉमर्स कंपनी Myntra पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत बड़ी कार्रवाई की है. Myntra, उससे जुड़ी सहयोगी कंपनियों और उनके निदेशकों के खिलाफ ₹1654.35 करोड़ के विदेशी निवेश घोटाले में मामला दर्ज किया गया है. आइए जानते हैं आखिर से पूरा मामला क्या है?

क्या है मामला?

ED को जांच में पता चला कि Myntra और उसकी ग्रुप कंपनियां FDI (विदेशी प्रत्यक्ष निवेश) नीति का उल्लंघन करते हुए होलसेल कारोबार की आड़ में मल्टी-ब्रांड रिटेल ट्रेडिंग (MBRT) कर रही थीं. Myntra ने यह दर्शाया कि वह केवल B2B (बिजनेस-टू-बिजनेस) होलसेल व्यापार कर रही है, लेकिन असल में कंपनी ने अपने सारे उत्पाद Vector E-Commerce Pvt. Ltd. को बेचे,जो कि उसी ग्रुप की दूसरी कंपनी है. इसके बाद ये प्रोडक्ट्स सीधे आम ग्राहकों को बेचे गए, यानी B2C (बिजनेस-टू-कस्टमर) बिक्री की गई.

कानून का उल्लंघन कैसे हुआ?

FDI नीति के अनुसार, कोई भी होलसेल कंपनी अपनी ग्रुप की दूसरी कंपनी को केवल 25% तक ही माल बेच सकती है. लेकिन Myntra ने 100% उत्पाद अपनी ही ग्रुप कंपनी Vector को ट्रांसफर किए, जो कि स्पष्ट रूप से FDI नियमों का उल्लंघन है. इस फर्जीवाड़े का मकसद था विदेशी निवेश नियमों के तहत होलसेल कारोबार दिखाकर ₹1654 करोड़ से अधिक का निवेश हासिल करना, जबकि असल में रिटेल कारोबार किया गया.

FEMA के तहत कार्रवाई

ED ने इस पूरे मामले को FEMA की धारा 6(3)(b) और FDI पॉलिसी 2010 के उल्लंघन के तहत गंभीर माना है. अब प्रवर्तन निदेशालय ने FEMA की धारा 16(3) के तहत Adjudicating Authority के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कर दी है.

अब इस मामले की कानूनी जांच तेज़ हो सकती है और Myntra समेत उसके निदेशकों पर जुर्माना या अन्य नियामकीय कार्रवाई की संभावना है. यह मामला भारत में ई-कॉमर्स सेक्टर में विदेशी निवेश की निगरानी को लेकर बड़ा उदाहरण बन सकता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

27 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago