होम / कोर्ट कचहरी / इस ठग ने गवर्नर को दिया 25 लाख का लोन, IAS और IPS हैं कंपनी में एडवाइजर्स!

इस ठग ने गवर्नर को दिया 25 लाख का लोन, IAS और IPS हैं कंपनी में एडवाइजर्स!

मनोज सिन्हा सांसद हुआ करते थे और अपने चुनावी एफिडेविट में उन्होंने इस कर्ज को ‘अनसिक्योर्ड लोन’ की श्रेणी में रखा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में एक बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने संजय राय शेरपुरिया नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. इस मामले में दिलचस्प यह है कि शेरपुरिया ने प्रधानमंत्री कार्यालय तक अपनी पहुंच बताकर न सिर्फ बहुत से लोगों को ठग लिया बल्कि जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा को 25 लाख रुपये का लोन भी दिया है. 

चुनाव और शेरपुरिया का कर्ज
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय राय शेरपुरिया ने जम्मू और कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा को 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले 25 लाख रुपयों का लोन दिया था. तब मनोज सिन्हा गाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद हुआ करते थे और अपने चुनावी एफिडेविट में उन्होंने संजय शेरपुरिया से लिए गए इस कर्ज को ‘अनसिक्योर्ड लोन’ की श्रेणी में रखा था. 2019 के लोकसभा चुनावों में मनोज सिन्हा BSP (बहुजन समाजवादी पार्टी) के उम्मीदवार अफजल अंसारी से हार गए और अगले ही साल उन्हें जम्मू और कश्मीर का उप-राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया. इस मामले पर मनोज सिन्हा ने तो कोई जवाब नहीं दिया लेकिन उनके एक करीबी ने बताया कि 2015-16 के बाद से शेरपुरिया और मनोज सिन्हा का कोई संपर्क नहीं हुआ. मनोज सिन्हा ने कई बार कर्ज चुकाने की कोशिश भी की लेकिन शेरपुरिया से संपर्क नहीं होने की वजह से वह कर्ज नहीं चुका पाए. 

मनोज सिन्हा का चुनावी एफिडेविट
अगस्त 2020 में मनोज सिन्हा को जम्मू और कश्मीर भेजा गया था. 2019 के उनके चुनावी एफिडेविट में शेरपुरिया से लिए गए पैसों का जिक्र तो किया ही गया है लेकिन साथ ही पांच अन्य ‘अनसिक्योर्ड लोन्स’का जिक्र भी किया गया है और इन लोन्स का टोटल 57 लाख रुपये होता है. मनोज सिन्हा ने शेरपुरिया से सबसे ज्यादा 25 लाख रुपये का कर्ज लिया है लेकिन इसके अलावा उन्होंने अन्य लोगों से 3 लाख, 6 लाख, 8 लाख और 15 लाख रुपयों का कर्ज लेने का जिक्र भी अपने चुनावी एफिडेविट में किया है. 2019 का चुनाव हार जाने के बावजूद भी मनोज सिन्हा अपने इलाके में काफी एक्टिव रहे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1999 और 1996 में भी मनोज सिन्हा को गाजीपुर से सांसद के रूप में चुना गया था . 

कौन है संजय राय शेरपुरिया?
उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ऐसी बहुत शिकायतें सामने आ रही थीं कि प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी के जाने-माने नेताओं से नजदीकी दिखाकर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की जा रही है. शिकायत मिलने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया. फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संजय राय शेरपुरिया ने कई कंपनियां बना रखी थीं जिसके लिए उसने कई बैंकों से लोन भी लिया था और बाद में फरार हो गया था. शेरपुरिया ने Youth Rural Entrepreneur नाम से एक संस्था भी बना रखी है. इस संस्था में सभी डायरेक्टर, डमी डायरेक्टर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह खुद को इस संस्था का कर्ता-धर्ता दिखाता है. इस संस्था के खाते में जनवरी में दो बार छह करोड़ रुपये जमा किये गए थे और इसके अलावा भी इस खाते में अलग-अलग तरीकों से पैसे जमा करवाए गए थे. 
 

यह भी पढ़ें: Amazon Great Summer Sale में मिलेंगे धमाकेदार ऑफर, इतने सस्ते होंगे स्मार्टफोन!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago