होम / कोर्ट कचहरी / सौरव गांगुली को फैक्ट्री लगाने के लिए महज 1 रुपए में मिल गई 350 एकड़ जमीन?

सौरव गांगुली को फैक्ट्री लगाने के लिए महज 1 रुपए में मिल गई 350 एकड़ जमीन?

सौरव गांगुली को जमीन देने के मामले में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार सवालों के घेरे में आ गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से जुड़े एक मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है. दरअसल, बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर आरोप है कि उसने सौरव गांगुली को महज एक रुपए की लीज पर 350 एकड़ जमीन दे दी. इसी को लेकर हाई कोर्ट का रुख किया गया है. बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने  गांगुली को पश्चिम मेदिनीपुर में फैक्ट्री लगाने के लिए यह जमीन दी है. 

इतने साल का है पट्टा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य की ममता बनर्जी सरकार ने सौरव गांगुली को करीब 350 एकड़ जमीन महज एक रुपए में 999 वर्षों के लिए पट्टे पर दी है. इसके खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है. इस जनहित याचिका की सुनवाई उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जयमाल्य बागची की खंडपीठ करेगी. यही खंडपीठ चिटफंड मामलों की सुनवाई कर रही है, जिसमें ममता बनर्जी सरकार को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है. 

क्या है पूरा मामला?
सौरभ गांगुली की योजना लीज पर मिली जमीन पर स्टील फैक्ट्री स्थापित करने की है. हालांकि, अब उनकी यह योजना खटाई पर पड़ती नजर आ रही है, क्योंकि याचिकाकर्ता ने मामूली रकम में जमीन सौंपने के सरकार के फैसले को अदालत में चुनौती दी है. बता दें कि ममता सरकार ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोणा में फिल्म सिटी बनाने के लिए प्रयाग समूह को 750 एकड़ जमीन दी थी. प्रयाग ग्रुप ने राज्य में 2700 करोड़ रुपए के निवेश का वादा भी किया था. लेकिन ग्रुप का नाम चिटफंड मामले में सामने आने के बाद सरकार ने जमाकर्ताओं को पैसा लौटाने के लिए समूह की सभी संपत्तियां जब्त कर ली थीं, जिसमें चंद्रकोणा की 750 एकड़ जमीन भी शामिल है.

वकील ने उठाया सवाल
जनहित याचिका दाखिल करने वाले शेख मसूद के वकील शुभाशीष चक्रवर्ती ने कहा कि राज्य सरकार को प्रयाग समूह की संपत्ति जब्त करके चिटफंड योजना में पैसे लगाने वालों के रकम वापस करनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि सरकार को चंद्रकोणा की जमीन भी बेचनी थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. अब सवाल यह उठता है कि सरकार प्रयाग समूह से जब्त चंद्रकोणा की जमीन किसी और को कैसे दे सकती है? यह जमीन योजना के जमाकर्ताओं के पैसे से खरीदी गई थी और इसे जमाकर्ताओं को लौटाना सरकार की जिम्मेदारी है. ममता सरकार की तरफ से इसे लेकर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

3 hours ago

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

2 days ago

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026

ईडी का बड़ा एक्शन: फर्जी GST बिल मामले में पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित फर्जी GST खरीद, मनी लॉन्ड्रिंग और निर्यात से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की गई.

09-May-2026

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में रिलायंस के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार

ईडी ने अपनी जांच में पाया कि अनिल अंबानी समूह से जुड़ी कंपनियों ने कथित रूप से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की.

16-April-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

4 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

2 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

3 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

6 hours ago