होम / कोर्ट कचहरी / ED की बड़ी कार्रवाई, किंगफिशर के पूर्व कर्मचारियों को मिला ₹312 करोड़ का भुगतान

ED की बड़ी कार्रवाई, किंगफिशर के पूर्व कर्मचारियों को मिला ₹312 करोड़ का भुगतान

₹312 करोड़ की राशि जारी होने से न केवल कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि यह भी संदेश जाता है कि कानून के तहत की गई कार्रवाई से पीड़ित पक्षों को उनका हक दिलाया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या से जुड़े किंगफिशर एयरलाइंस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई का असर अब पूर्व कर्मचारियों तक पहुंचा है. वर्षों से वेतन और बकाये के इंतजार में रहे कर्मचारियों को ₹312 करोड़ का भुगतान किया गया है, जिसे आधिकारिक लिक्विडेटर को ट्रांसफर कर दिया गया है. बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व कर्मचारियों के लिए यह एक बड़ी राहत है. ED ने एयरलाइन के कर्मचारियों के लंबे समय से अटके बकाये के रूप में ₹312 करोड़ की राशि जारी की है. यह भुगतान चेन्नई स्थित डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल (DRT) के आदेश के बाद संभव हो पाया.

DRT के आदेश के बाद जारी हुई रकम

DRT ने उन शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि को जारी करने का निर्देश दिया था, जिन्हें पहले ED ने जब्त किया था और बाद में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को लौटाया गया. इसी प्रक्रिया के तहत यह रकम आधिकारिक लिक्विडेटर को सौंपी गई, ताकि कर्मचारियों के दावों का निपटारा किया जा सके.

मनी लॉन्ड्रिंग केस और जब्त संपत्तियां

विजय माल्या के खिलाफ CBI ने लोन धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था, जिसके बाद वह लंदन चले गए. इसके बाद ED ने किंगफिशशर एयरलाइंस और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया. जनवरी 2019 में माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया. ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत करीब ₹5,042 करोड़ की संपत्तियां जब्त की थीं, जबकि ₹1,695 करोड़ की अतिरिक्त संपत्तियां अटैच की गई थीं.

संपत्तियों की बिक्री से बैंकों को मिली रकम

बाद में विशेष PMLA कोर्ट ने DRT के माध्यम से अटैच की गई संपत्तियों को SBI के नेतृत्व वाले बैंक कंसोर्टियम को लौटाने की अनुमति दी. इन संपत्तियों की बिक्री से कुल ₹14,132 करोड़ की राशि हासिल हुई. अधिकारियों के मुताबिक, ED ने संबंधित पक्षों के साथ समन्वय कर यह सुनिश्चित किया कि कर्मचारियों के बकाये का भुगतान प्राथमिकता से हो. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ED ने SBI के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर कर्मचारियों के दावों के निपटारे की प्रक्रिया को तेज किया. वर्षों से आर्थिक संकट झेल रहे किंगफिशर के पूर्व कर्मचारियों के लिए यह भुगतान लंबे इंतजार के बाद मिली बड़ी राहत माना जा रहा है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

3 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

35 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

4 hours ago