होम / कोर्ट कचहरी / कौन है सबसे करप्ट सरकारी डिपार्टमेंट? ये है इस सवाल का जवाब

कौन है सबसे करप्ट सरकारी डिपार्टमेंट? ये है इस सवाल का जवाब

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि महाराष्ट्र में कौनसा विभाग सबसे ज्यादा भ्रष्ट है,

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जब बात करप्शन की आती है, तो महाराष्ट्र में रेवेन्यू डिपार्टमेंट सबसे पहले नंबर पर आता है. रिश्वतखोरों की इस लिस्ट में दूसरा नाम पुलिस विभाग का है. एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की ताजा रिपोर्ट बताती है कि रिश्वत लेने के मामले में रेवेन्यू डिपार्टमेंट अव्वल है, जबकि पुलिस दूसरे स्थान पर. रेवेन्यू डिपार्टमेंट के खिलाफ 173 और पुलिस के खिलाफ 160 केस दर्ज किए गए हैं. 

755 जगहों पर बिछाया जाल
रेवेन्यू डिपार्टमेंट और पुलिस के बाद पंचायत समिति, बिजली कंपनी और नगर पालिकाओं का नंबर है. ACB ने पिछले साल सबसे अधिक 85 कार्रवाई मार्च में की थीं और सबसे अधिक 126 आरोपियों को जून में पकड़ा था. रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्व विभाग पर 40.07 करोड़ रुपए रिश्वत लेने के आरोप हैं. वहीं, पुलिस के मामले में यह 42.41 करोड़ रुपए है. 2021 में ACB ने 755 जगहों पर जाल बिछाकर 1064 कर्मचारियों-अधिकारियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

मुंबई से आगे निकला पुणे 
ACB ने पिछले साल यानी 2022 में 8 महत्वपूर्ण मामलों में 86,60,44,761 रुपए की संपत्तियों को फ्रीज किया था. रिश्वतखोरी के सबसे ज्यादा केस पुणे में देखने को मिले. यहां एंटी करप्शन ब्यूरो ने 155 मामले दर्ज किए और 223 लोगों को घूस लेने के आरोप में पकड़ा गया. सबसे कम केस मुंबई रीजन में दर्ज हुए थे. मुंबई रीजन में 42 केस रजिस्टर हुए और 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

बाकी क्षेत्रों का हाल
ठाणे की बात करें, तो यहां 83 केसों में 124 लोगों को गिरफ्तार किया गया. नागपुर में यह संख्या 101, अमरावती में 108, औरंगाबाद में 154 और नांदेड रीजन में 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. रिपोर्ट में बताया गया है कि रिश्वतखोरी के केस दर्ज होने के बाद भी 198 अधिकारियों और कर्मचारियों को अब तक निलंबित नहीं किया गया है. इतना ही नहीं, रिश्वतखोरी में दोषी पाए जाने वाले 19 अधिकारी-कर्मचारी अब भी सेवा में हैं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026


बड़ी खबरें

पश्चिम एशिया संकट का बाजार पर असर, सेंसेक्स 78,154 पर बंद; आज इन शेयरों में हलचल

मंगलवार को सेंसेक्स 388.19 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 78,154.25 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 112.10 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 24,471.70 अंक पर बंद हुआ.

2 hours ago

कमोडिटी बाजार में FPI की एंट्री बढ़ाने की तैयारी, सेबी ने जारी किया नया प्रस्ताव

बाजार में लिक्विडिटी और कीमतों की खोज बेहतर करने के लिए सेबी ने एफपीआई को गैर-कृषि इंडेक्स और फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है.

2 hours ago

IWAI के चेयरमैन बने सुशील कुमार लोहानी, सचिव स्तर पर हुई नियुक्ति

1995 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी सुशील कुमार लोहानी संभालेंगे भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की कमान. केंद्र ने चेयरमैन के पद को अस्थायी रूप से सचिव स्तर तक अपग्रेड किया है.

2 hours ago

पूर्ण अधिकार, शून्य जवाबदेही

बिना जांचे, बिना ऑडिट के, बेलगाम: भारत की चार सर्वशक्तिशाली एजेंसियां. ये मनमाने ढंग से आपकी जिंदगी को रोक सकती हैं, लेकिन एक छिपा हुआ कानूनी चक्र उनकी विफलताओं को पूरी तरह सार्वजनिक नजरों से दूर रखता है.

2 hours ago

फर्जी कॉल पर लगेगी लगाम! अब 1601 नंबर से आएगी बिजली, गैस और कूरियर कंपनियों की कॉल

TRAI ने वॉयस कॉल के जरिए होने वाली धोखाधड़ी और फर्जी पहचान के मामलों पर लगाम लगाने के लिए 1601 नंबर सीरीज शुरू की है.

1 day ago