होम / कोर्ट कचहरी / महादेव बेटिंग ऐप घोटाला: ED की जांच के घेरे में EaseMyTrip के CEO निशांत पिट्टी, जानें पूरा मामला

महादेव बेटिंग ऐप घोटाला: ED की जांच के घेरे में EaseMyTrip के CEO निशांत पिट्टी, जानें पूरा मामला

EaseMyTrip और उसके CEO निशांत पिट्टी ED की जांच के केंद्र में हैं. हालांकि, कंपनी का दावा है कि वह निर्दोष है और जांच में पूरा सहयोग कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महादेव बेटिंग ऐप घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब ट्रैवल बुकिंग कंपनी ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड (EaseMyTrip) के सीईओ निशांत पिट्टी को जांच के दायरे में लिया है. जांच एजेंसी का आरोप है कि पिट्टी ने कथित तौर पर 25 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में हेरफेर करने वाले एक नेटवर्क के साथ मिलीभगत की. चलिए जानते हैं आखिर से पूरा मामला क्या है?

शेल कंपनियों को ट्रांसफर हुए पैसे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, EaseMyTrip की ओर से निश्चय ट्रेडिंग और सिल्वरटॉस शॉपर्स जैसी शेल कंपनियों को फंड ट्रांसफर किया गया. इन कंपनियों का उपयोग कथित रूप से अवैध गतिविधियों के लिए किया गया था. जांच के दौरान ईडी ने पिट्टी के आवास से 7 लाख रुपये की नकदी जब्त की, जिसे घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है.

EaseMyTrip का आरोपों से इनकार

वहीं, EaseMyTrip ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. सीईओ निशांत पिट्टी ने एक बयान में कहा, “मैं स्काई एक्सचेंज या उससे जुड़े किसी व्यक्ति को नहीं जानता. 2017 के बाद इन कंपनियों से कोई लेन-देन नहीं हुआ है. मेरे घर में 8 कमाने वाले सदस्य हैं और हमारा IT रिटर्न 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का है. जब्त की गई नकदी हमारी घोषित संपत्ति का हिस्सा है.”

ईडी ने निशांत पिट्मुटी पर लगाए ये आरोप

ईडी ने अपने सबमिशन में पिट्टी के खिलाफ चार प्रमुख आरोप लगाए हैं:

1. उन्हें स्काई एक्सचेंज जैसे अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के संचालन की जानकारी थी.
2. उनकी कंपनी ने ऐसी शेल कंपनियों को भुगतान किया जो महादेव ऐप से जुड़ी थीं.
3. पिट्टी के आवास से 7 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई.
4. वह ऑपरेटर नेटवर्क के संपर्क में थे.

हालांकि, ये आरोप फिलहाल कोर्ट में साबित नहीं हुए हैं और इन पर न्यायिक प्रक्रिया के तहत सुनवाई जारी है.

क्या है महादेव बेटिंग ऐप घोटाला?

महादेव ऐप घोटाला एक बड़े पैमाने का अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाला है, जिसकी अनुमानित राशि 15,000 से 20,000 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. इसमें क्रिकेट, कैसीनो और अन्य खेलों पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जाता था. हवाला और शेल कंपनियों के माध्यम से इस पैसे को सफेद किया जाता था. इस नेटवर्क के जरिए देशभर में एजेंट्स को फ्रेंचाइजी दी जाती थी, जो यूजर्स को जोड़ते थे. कमाई को दुबई भेजा जाता और वहीं से भारतीय शेयर बाजार में निवेश किया जाता था.

EaseMyTrip के शेयरों पर असर

ईडी की जांच के बाद EaseMyTrip के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. मंगलवार को खबर लिखे जाने के दौरान इसका शेयर 4.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11.51 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर ₹23.12 और न्यूनतम ₹10.80 रहा है.

ईडी की छापेमारी 

प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में गुरुग्राम स्थित EaseMyTrip के कार्यालय समेत 50 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की. ये छापे निशांत पिट्टी और महादेव ऐप से कथित संबंधों की जांच के तहत किए गए. हालांकि, कंपनी ने एक बार फिर दोहराया है कि उसका महादेव ऐप या किसी भी प्रकार के सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है.

बता दें, ईडी ने अब तक महादेव घोटाले से जुड़े 2,295 करोड़ रुपये की संपत्तियों और बैंक खातों को फ्रीज किया है. इस घोटाले का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर 2023 में दुबई से गिरफ्तार किया गया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

26 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago