होम / कोर्ट कचहरी / क्या CBI कस्टडी में कोचर दंपति और वेणुगोपाल धूत को मिल रहीं विशेष सुविधाएं? ये है जवाब

क्या CBI कस्टडी में कोचर दंपति और वेणुगोपाल धूत को मिल रहीं विशेष सुविधाएं? ये है जवाब

आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ और MD चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वेणुगोपाल धूत सीबीआई की कस्टडी में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बैंक फ्रॉड मामले में ICICI बैंक की पूर्व CEO और MD चंदा कोचर और उनके बिजनेसमैन पति दीपक कोचर के साथ-साथ वीडियोकॉन समूह के संस्थापक वेणुगोपाल धूत भी सीबीआई की कस्टडी में हैं. कोचर दंपति ने मामले की जल्द सुनवाई के लिए अदालत में याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया था. हिरासत में CBI की तरफ से तीनों आरोपियों को अदालत की अनुमति के बाद कुछ सुविधाएं दी जा रही हैं.

सर्दी का दिया था हवाला
दरअसल, कोचर दंपति ने विशेष CBI अदालत को बताया था कि उन्हें सर्दियों में फर्श पर सोने के लिए मजबूर किया जा रहा है. इसके बाद अदालत ने उन्हें स्पेशल बिस्तर और गद्दे इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी. इसी तरह, वेणुगोपाल धूत ने मेडिकल कंडीशन का हवाला देते हुए एक कुर्सी, विशेष बिस्तर, गद्दे, तकिए, तौलिया, कंबल और चादरों के इस्तेमाल की अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. इसके अलावा, विशेष अदालत ने यह भी कहा कि धूत इंसुलिन लेने में मदद के लिए अटेंडेंट भी रख सकते हैं.  

खुद करना होगा पेमेंट
स्पेशल कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर आरोपी चाहें तो घर से खाना मंगा सकते हैं. हालांकि, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया था कि इन सभी सुविधाओं के लिए भुगतान उन्हें खुद ही करना होगा. बता दें कि सीबीआई के पास लॉक-अप की व्यवस्था नहीं है, ऐसे में उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है. एक मीडिया रिपोर्ट में CBI अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस के सांताक्रूज स्थित लॉक-अप में रखा गया है. चंदा कोचर, दीपक कोचर और वेणुगोपाल धूत की सीबीआई हिरासत की अवधि आज यानी 28 दिसंबर को खत्म हो रही है.

क्या है मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंदा कोचर के कार्यकाल में ICICI बैंक ने वीडियोकोन समूह को 3,250 करोड़ रुपए का लोन दिया था, जिसे बाद में NPA यानी नॉन परफॉर्मिंग असेट्स घोषित कर दिया गया. इस लोन के बदले दीपक कोचर की कंपनी NuPower Renewable को वीडियोकोन समूह से इन्वेस्टमेंट प्राप्त हुआ हुआ था. लिहाजा, इसे बैंक धोखाधड़ी माना गया और प्रवर्तन निदेशालय ने सितंबर 2020 में दीपक कोचर को गिरफ्तार कर लिया था.

कोचर की थी हिस्सेदारी
यह भी सामने आया है कि वीडियोकॉन समूह को मिले 3,250 करोड़ रुपए के लोन के छह महीने बाद, वेणुगोपाल धूत के स्वामित्व वाली सुप्रीम एनर्जी ने NuPower Renewable को 64 करोड़ रुपए का लोन दिया था, जिसमें कोचर की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है. बता दें कि एक समय ऐसा था जब चंदा कोचर अपनी उपलब्धियों के लिए पहचानी जाती थीं. उन्होंने बैंकिंग सेक्टर में बड़ा नाम कमाया था, लेकिन अपने पति को फायदा पहुंचाने के चक्कर में सबकुछ तबाह हो गया. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

59 minutes ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

35 minutes ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

3 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

2 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

5 hours ago