होम / कोर्ट कचहरी / HC का सख्त आदेश: ई-कॉमर्स पर नहीं बिकेंगे जियो और रिलायंस के नकली प्रोडक्ट्स

HC का सख्त आदेश: ई-कॉमर्स पर नहीं बिकेंगे जियो और रिलायंस के नकली प्रोडक्ट्स

दिल्ली हाई कोर्ट का यह फैसला उपभोक्ताओं के हितों और ब्रांड की प्रतिष्ठा की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमेजन, फ्लिपकार्ट और अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को बड़ा झटका देते हुए रिलायंस (Reliance) और जियो (Jio) ब्रांड के फर्जी प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़ी अनुमति के बिना कोई भी प्रोडक्ट बेचा या प्रचारित नहीं किया जा सकता. आइए जानते हैं आखिर ये पूरा मामला क्या है?

नकली उत्पादों से ग्राहक भ्रमित

यह मामला रिलायंस इंडस्ट्रीज की याचिका पर आधारित है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कई विक्रेता रिलायंस और जियो के नाम और लोगो का दुरुपयोग कर रहे हैं. ये विक्रेता एफएमसीजी प्रोडक्ट जैसे कि नमक, पोहा आदि को रिलायंस और जियो के ब्रांड नाम से बेच रहे थे, जबकि वास्तव में उनका इन कंपनियों से कोई लेना-देना नहीं था.

न्यायालय का सख्त रुख: 'ग्राहकों के विश्वास से खिलवाड़'

न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी ने अपने आदेश में कहा कि उपभोक्ता ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर प्रोडक्ट्स की पहचान के लिए ब्रांड और कंपनी के नाम पर भरोसा करते हैं. ऐसे में अगर कोई विक्रेता जानबूझकर मिलते-जुलते नामों और लोगो का इस्तेमाल करता है, तो यह ग्राहकों के हितों और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है.

विज्ञापन और निर्माण पर भी रोक

कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि न केवल बिक्री, बल्कि रिलायंस और जियो ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने वाले सभी उत्पादों के निर्माण और उनके विज्ञापनों पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए. इससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में उपभोक्ताओं को धोखे में न डाला जा सके.

रिलायंस का आरोप

रिलायंस की ओर से अदालत में दायर याचिका में कहा गया था कि बिना किसी आधिकारिक अनुमति के उनके ट्रेडमार्क का उपयोग न केवल कानूनी उल्लंघन है, बल्कि यह उपभोक्ताओं और व्यापार जगत को भी भ्रमित करता है. कंपनी ने इसे ब्रांड की प्रतिष्ठा को नुक़सान पहुँचाने वाला गंभीर कृत्य बताया.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

26 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago