होम / कोर्ट कचहरी / आज खुश तो बहुत होंगे Ashneer Grover, वजह ही कुछ ऐसी है

आज खुश तो बहुत होंगे Ashneer Grover, वजह ही कुछ ऐसी है

अश्नीर ग्रोवर का अपनी पूर्व कंपनी भारतपे के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है. दोनों तरफ से लगातार बयानबाजी होती रहती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतपे (BharatPe) के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने दिल्ली हाई कोर्ट से एक अच्छी खबर मिली है. कोर्ट ने भारतपे के को-फाउंडर शाश्वत नकरानी (Shashvat Nakrani) के उस आवेदन को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अश्नीर ग्रोवर के भारतपे के शेयर बेचने पर रोक की मांग की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नकरानी ने अदालत से मांग की थी कि उनके द्वारा अश्नीर ग्रोवर को बेचे गए शेयरों की बिक्री, हस्तांतरण या किसी तीसरे पक्ष अधिकार बनाने पर रोक लगाई जाए. हालांकि, दिल्ली उच्च न्यायालय ने इससे इंकार कर दिया है.

बिक्री से पहले देनी होगी सूचना
न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने अश्नीर ग्रोवर से कहा कि वह संबंधित शेयरों को स्थानांतरित करने या बेचने का निर्णय लेने से पहले नकरानी को इसकी सूचना देंगे. अदालत के इस फैसले से ग्रोवर काफी खुश हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है. अश्नीर ने X प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि यह आदेश भारत में संस्थापकों के अधिकारों की रक्षा में मददगार साबित होगा. उन्होंने आगे लिखा है कि मैं माननीय उच्च न्यायालय का मेरे पक्ष में और मेरी इक्विटी की रक्षा के लिए आदेश पारित करने के लिए बहुत आभारी हूं. 

ये भी पढ़ें - नोटों का भार भी नहीं झुका पाया 'पुष्पा' को, Allu Arjun ने एक इंकार से फिर बटोरी सुर्खियां

कंपनी से चल रहा है विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फिनटेक फर्म भारतपे की स्थापना शाश्वत नकरानी और भाविक कोलाडिया ने मार्च 2018 में की थी और दोनों के पास फर्म में 50% हिस्सेदारी थी. अश्नीर ग्रोवर जुलाई 2018 में तीसरे सह-संस्थापक और बोर्ड सदस्य के रूप में कंपनी में शामिल हुए. उन्होंने कुल 3,192 शेयर खरीदे थे. अश्नीर ने नकरानी से 2,447 और कोलाडिया से 745 शेयर 10 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से खरीदे थे. बता दें कि अश्नीर ग्रोवर और भारतपे के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. BharatPe ने अश्नीर और उनकी पत्नी माधुरी जैन पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं. हालांकि, अश्नीर इन आरोपों को बेबुनियाद करार देते आए हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

30 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago