होम / कोर्ट कचहरी / चिटफंड घोटाला मामले में पीड़ितों को पैसा लौटाएगी सरकार, ED ने जब्त की ₹3,339 करोड़ की संपत्ति

चिटफंड घोटाला मामले में पीड़ितों को पैसा लौटाएगी सरकार, ED ने जब्त की ₹3,339 करोड़ की संपत्ति

एग्री गोल्ड समूह की कंपनियों आरोप है कि उसने “उच्च रिटर्न” या जमीन का झांसा देकर लगभग 19 लाख ग्राहकों से रियल एस्टेट में निवेश के नाम पर कुल 32 लाख खातों में राशि जमा करायी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एग्री गोल्ड ग्रुप ऑफ कंपनीज की पोंजी योजनाओं में अपनी गाढ़ी कमाई गंवाने वाले पीड़ितों के लिए राहत की खबर है,  सरकार उन्हें उनकी रकम लौटाएगी. इसके लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एग्री गोल्ड ग्रुप ऑफ कंपनीज की 3,339 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. ईडी ने एक बयान में बताया कि यह मामला एग्री गोल्ड समूह की कंपनियों से जुड़ा हुआ है, जिस पर आरोप है कि उसने “उच्च रिटर्न” या आवासीय भूखंड का झांसा देकर लगभग 19 लाख ग्राहकों से रियल एस्टेट में निवेश के नाम पर कुल 32 लाख खातों में राशि जमा करायी. 

130 से ज्यादा फर्जी कंपनियां बनाईं

बयान के अनुसार, ईडी ने पाया कि एग्री गोल्ड समूह ने रियल एस्टेट व्यवसाय की आड़ में एक “फर्जी” निवेश योजना चलाई, जिसके लिए 130 से अधिक कंपनियां बनाई गईं. बयान में कहा गया है, “ये कंपनियां जमाकर्ताओं से ‘भूखंडों के लिए अग्रिम राशि’ के रूप में राशि एकत्र करती थीं, जबकि कंपनी के पास इसके अनुरूप भूमि उपलब्ध नहीं थी. उक्त बिजनेस मॉड्यूल पर अमल करके आरोपियों ने लाखों भोले-भाले लोगों को लालच दिया और उनसे राशि प्राप्त की.”

इसमें कहा गया है, “एकत्रित राशि बाद में जमाकर्ताओं की ‘जानकारी के बिना’ बिजली, ऊर्जा, डेयरी, मनोरंजन, स्वास्थ्य (आयुर्वेदिक) जैसे विभिन्न उद्योगों में ‘लगाई गई’ तथा कंपनियों ने नकद या अन्य स्वरूप में जमा राशि लौटाने में ‘चूक’ की.” बयान के मुताबिक, मामले में ईडी ने 2018 में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में दर्ज “कई” प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए धन शोधन संबंधी जांच शुरू की थी.

ठगी के लिए बनाए हजारों कमीशन एजेंट

ईडी ने दावा किया, “जांच में पाया गया कि एग्री गोल्ड समूह ने लोगों को लुभाने के लिए हजारों कमीशन एजेंट नियुक्त किए थे और वे 32 लाख से अधिक निवेशक खातों से लगभग 6,380 करोड़ रुपये इकट्ठा करने में कामयाब रहे.” एजेंसी ने जांच के दौरान 4,141.2 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की, तीन लोगों को गिरफ्तार किया और दो आरोपपत्र दायर किए. अदालत ने 21 फरवरी को क्षतिपूर्ति के लिए ईडी की याचिका स्वीकार कर ली, जिससे पीड़ितों को कुर्क की गई 3,339 करोड़ रुपये की संपत्तियों को लौटाने का मार्ग प्रशस्त हो गया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

3 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

40 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

4 hours ago