होम / कोर्ट कचहरी / SAHARA में रकम लगाने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट से आई खुशखबरी, जल्‍द मिलेगा पैसा 

SAHARA में रकम लगाने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट से आई खुशखबरी, जल्‍द मिलेगा पैसा 

सुप्रीम कोर्ट ने उस आवेदन को स्‍वीकार कर लिया है जिसमें SEBI-SAHARA फंड से जमाकर्ताओं को 5000 करोड़ रुपये लौटाने की बात कही गई थी. ये 1.1 करोड़ लोगों के लिए बड़ी राहत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

SEBI-SAHARA विवाद में पैसा जमा करने वाले करोड़ों जमाकर्ताओं के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले ने बड़ी राहत दी है. सुप्रीम कोर्ट में केन्‍द्र सरकार ने एक आवेदन दिया था जिसमें कहा गया था कि जमाकर्ताओं को सेबी सहारा फंड से 5000 करोड़ रुपये वापस किए जाए, उसे सुप्रीम कोर्ट ने स्‍वीकार कर लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने पैसे की वापसी की निगरानी करने के लिए एक जज को भी नियुक्‍त कर दिया है. ऐसे 1.1 करोड़ जमाकर्ता हैं जिन्‍हें ये पैसा वापस लौटाया जाएगा. 


किस बेंच ने स्‍वीकार की याचिका 
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमआर शाह और सीटी रविकुमार ने इस मामले की सुनवाई करने के बाद केन्‍द्र सरकार के उस आवेदन को स्‍वीकार कर लिया है, जिसमें सहारा में पैसा जमा कराने वालों को SEBI-SAHARA फंड से पैसा लौटाए जाने की बात कही गई थी. केन्‍द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा था कि वो SEBI-SAHARA फंड से जमाकर्ताओं को 5000 करोड़ वापस लौटाए जाएं. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि सहारा ने सेबी के पास 24,000 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं.


आखिर कहां से आए ये पांच हजार करोड़ 
दरअसल वर्ष 2012 में, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए जमाकर्ताओं को पैसा लौटाने के लिए एक फंड जनरेट किया था. सुप्रीम कोर्ट के अनुसार सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन लिमिटेड और सहारा हाउसिंग इंडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड सहित दो सहारा फर्मों को निर्देश दिया गया था कि वे निवेशकों को पैसे वापस करने के लिए एक एस्क्रो अकाउंट बनाएं. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ये एसक्रो एकाउंट बनाया भी गया और उसमें 24000 करोड़ रुपये जमा भी हुए. यह वही खाता है जिसमें से केंद्र ने 5000 रुपये का मौजूदा आवंटन मांगा है.


आखिर कौन करेगा रिपेमेंट की निगरानी 
सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सुनवाई में कहा है कि जमाकर्ताओं को चुकाने की प्रक्रिया की निगरानी भी की जाएगी. इसके लिए कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस आर सुभाष रेड्डी को नियुक्‍त कर दिया है. खंडपीठ ने कहा कि सहारा समूह की सहकारी समितियों के माध्यम से राशि का भुगतान किया जाएगा. केन्‍द्र का ये आवेदन उस जनहित याचिका के संबंध में आया है जिसमें चिट फंड कंपनियों के माध्यम से सहारा समूह द्वारा ठगे गए पैसों को जमाकर्ताओं को वापस देने की मांग की गई थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

45 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago