होम / कोर्ट कचहरी / Go First को मिला आखिरी 90 दिन का समय, उसके बाद शुरू हो जाएगी ये कार्रवाई 

Go First को मिला आखिरी 90 दिन का समय, उसके बाद शुरू हो जाएगी ये कार्रवाई 

गो फर्स्‍ट ने सेंट्रल बैंक से 2000 करोड़ रुपये लिया जिसने इस लोन को एनपीए घोषित कर दिया है जबकि आईडीबीआई से 1200 करोड़ लिया है जो इस प्रक्रिया को शुरू करने जा रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिवालिया प्रक्रिया से जूझ रही Go First को अब एनसीएलटी ने आखिरी 90 दिनों का समय दे दिया है. कोर्ट ने कहा है कि वो इस मामले में कोई समाधान अदालत के सामने लेकर आए अन्‍यथा वो दिवालिया प्रक्रिया को आगे बढ़ाने को लेकर काम करना शुरू कर देगी. 90 दिनों की ये अवधि 6 नवंबर 2023 से शुरु हो रही है जबकि ये 4 फरवरी को खत्‍म होगी.

गो फर्स्‍ट ने दी है ये जानकारी 
इस मामले में गो फर्स्‍ट के रेजोल्‍यूशन अधिकारी ने बताया कि एयरलाइन के लिए एक बोलीदाता है. एनसीएलटी में  गो फर्स्‍ट के लिए समाधान पेश करने की आखिरी तारीख 21 नवंबर थी लेकिन इस तारीख तक किसी भी कंपनी का नाम एनसीएलटी के पास नहीं पहुंचा. उन्‍होंने ये भी कहा कि सीओसी ने 100 प्रतिशत वोट के साथ विस्‍तार के लिए एक प्रस्‍ताव पास किया है. वहीं डीजीएसीए ने गो फर्स्‍ट को विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी के लिए राहत की खबर ये दी थी कि वो उन्‍हें अपंजीकृत कर सकता है. इससे विमान दिवालिया प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे. इससे पहले जुलाई में DGCA ने कहा था कि उसे 54 विमानों की क्षमता वाले गो फर्स्‍ट के विमानों के पंजीकरण को रद्द करने के लिए आवेदन प्राप्‍त हुए हैं. 

3 मई को बंद हो गई थी एयरलाइन 
गो फर्स्‍ट का संचालन 3 मई को बंद हो गया था. कंपनी ने इससे पहले ही 2 मई को एनसीएलटी में दिवालिया प्रक्रिया समाधान के लिए सीआरपी के लिए अपनी याचिका दायर कर दी थी. ट्रिब्‍यूनल ने 10 मई को इस याचिका को स्‍वीकार करते हुए आरपी की नियुक्ति कर दी थी. गो फर्स्‍ट को कई प्रमुख बैंकों का कर्ज चुकाना है. इन बैंकों में सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक और डॉयचे बैंक शामिल हैं. कंपनी को इनका 6521 करोड़ रुपये चुकाना है. 

इस बैंक ने कर दिया था एनपीए 
सेंट्रल बैंक ने गो फर्स्‍ट को 2000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है. इसी कर्ज को ना चुकाने के कारण बैंक अक्‍टूबर में इसे एनपीए(नॉन परफॉर्मिंग एसेट) घोषित कर चुका है. इसी तरह बैंक ऑफ बड़ौदा जिसका 1200 करोड़ रुपये बकाया है उसने एनपीए घोषित करने का निर्णय ले लिया है. वहीं एनसीएलटी ने कहा था कि पट्टे समाप्‍त करने के बाद भी उनकी संपत्ति उनसे ली जा सकती है. इस निर्णय के खिलाफ विमान मुहैया कराने वाली कंपनियां एनसीएलटी के इस आदेश के खिलाफ राष्‍ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्‍यायाधिकरण में अपील दायर कर चुकी है.  


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

20 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago