होम / कोर्ट कचहरी / गणेश ज्वेलरी केस: 2700 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED की बड़ी कार्रवाई, 3 राज्यों में छापेमारी

गणेश ज्वेलरी केस: 2700 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED की बड़ी कार्रवाई, 3 राज्यों में छापेमारी

कोलकाता, हैदराबाद और अहमदाबाद में एकसाथ हुई इस कार्रवाई ने न केवल बड़े पैमाने पर बैंक जालसाजी के नेटवर्क को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि ये घोटाले अक्सर अन्य राजनीतिक या प्रशासनिक मामलों से भी जुड़े होते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

प्रवर्तन निदेशालय (ED ने 2700 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी से जुड़े गणेश ज्वेलरी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता, हैदराबाद और अहमदाबाद में 12 स्थानों पर एकसाथ छापेमारी की. यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब ईडी पश्चिम बंगाल में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच कर रही है, जिनमें राजनीतिक हस्तियों के नाम भी सामने आ रहे हैं. इस छापेमारी ने न केवल इस धोखाधड़ी के दायरे को उजागर किया है, बल्कि इससे जुड़े संभावित राजनीतिक संबंधों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

कोलकाता में सबसे ज्यादा 10 जगहों पर छापे

ईडी अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान के तहत सबसे ज्यादा 10 स्थानों पर तलाशी कोलकाता में ली गई. वहीं हैदराबाद और अहमदाबाद में एक-एक ठिकाने पर छापा मारा गया. यह जांच कथित बैंक लोन फ्रॉड के सिलसिले में की जा रही है, जिसमें गणेश ज्वेलरी पर बैंकों को भारी चूना लगाने का आरोप है.

दो अन्य मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की भी जांच जारी

इस छापेमारी के समानांतर ईडी पश्चिम बंगाल में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दो अन्य मामलों की भी जांच कर रही है. इनमें से एक मामला नगर पालिकाओं में कथित रूप से पैसे लेकर नौकरियां देने के घोटाले से जुड़ा है, जबकि दूसरा बैंक लोन धोखाधड़ी से संबंधित है.

छापेमारी के दौरान राज्य के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस का साल्ट लेक स्थित कार्यालय भी ईडी की जांच के दायरे में आया. इसके अलावा दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर, शरत बोस रोड और उत्तर कोलकाता के नागेरबाजार जैसे इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया गया. न्यू अलीपुर में कलकत्ता हाईकोर्ट के एक वकील के आवास पर भी ईडी ने छापा मारा. तलाशी के दौरान केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान सुरक्षा के लिए मौजूद रहे.

पहले भी हो चुकी है सुजीत बोस पर कार्रवाई

यह पहली बार नहीं है जब सुजीत बोस ईडी की जांच के घेरे में आए हैं. जनवरी 2024 में भी ईडी ने उनके आवास और कार्यालय पर एक साथ छापा मारा था. उस दौरान उनका मोबाइल फोन और कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए थे. यह कार्रवाई नगर पालिका नौकरी घोटाले से जुड़ी थी.

सीबीआई भी कर रही समानांतर जांच

ईडी के साथ-साथ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) भी नगर पालिका नौकरी घोटाले की जांच कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई इस मामले में जल्द ही एक नया आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी में है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

27 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago