होम / कोर्ट कचहरी / यस बैंक के पूर्व MD राणा कपूर को जमानत, इस मामले में किया गया था गिरफ्तार

यस बैंक के पूर्व MD राणा कपूर को जमानत, इस मामले में किया गया था गिरफ्तार

यस बैंक घोटाले में बैंक के पूर्व MD राणा कपूर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिल गई है. कोर्ट ने राणा को जमानत दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने यस बैंक के पूर्व एमडी एवं सीईओ राणा कपूर को जमानत दे दी है. कपूर को 466.51 करोड़ रुपए के मनी लॉड्रिंग मामले में ED ने 2020 में गिरफ्तार किया था. न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन ने राणा कपूर द्वारा दायर जमानत याचिका को आज स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत दे दी.  

ट्रायल कोर्ट ने किया था इनकार
राणा कपूर पर पद के दुरुपयोग, धन की हेराफेरी और अपने परिवार को लाभ पहुंचाने के आरोप हैं. इस मामले में सीबीआई ने मार्च 2020 में धोखाधड़ी व आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया था. बाद में इसी आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी उनके खिलाफ मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज किया. ट्रायल कोर्ट ने कपूर को इस मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया था. विशेष न्यायाधीश ने कहा था कि कपूर के खिलाफ आरोप गंभीर थे. हालांकि, अदालत ने 15 सह-आरोपियों को जमानत दे दी थी.

रिश्वत में मिला बंगला?
आरोप है कि अवंता समूह के संस्थापक गौतम थापर और राणा कपूर के बीच संदिग्ध लेनदेन किया गया था. कपूर परिवार ने कथित तौर पर अमृता शेरगिल मार्ग पर एक बंगला खरीदा है. कहा जाता है कि यह प्रॉपर्टी थापर द्वारा राणा कपूर को यस बैंक से अवंता समूह को मिले 1,900 करोड़ रुपए से अधिक के कर्ज के बदले में दी गई है. ED इस मामले की भी जांच कर रही है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026


बड़ी खबरें

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

6 minutes ago

₹401 करोड़ के GST गोलमाल का खुलासा, CAG ऑडिट में 1,334 मामले सामने आए

CAG की ऑडिट रिपोर्ट में वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में GST नियमों के उल्लंघन के 1,334 मामले सामने आए हैं. इनमें से 903 मामलों में विभाग ने आपत्तियां स्वीकार की हैं.

40 minutes ago

भारत-SACU व्यापार वार्ता का खाका तैयार, एक साल में समझौता पूरा करने का लक्ष्य

भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले पांच देशों के समूह साउदर्न अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन यानी SACU ने प्रस्तावित ट्रेड डील के लिए बातचीत का औपचारिक खाका तय कर लिया है.

19 minutes ago

ओडिशा का सेमीकंडक्टर सेक्टर पर बड़ा दांव, परियोजनाओं को मिलेगा 25% अतिरिक्त कैपेक्स सपोर्ट

ओडिशा सरकार ने अपनी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और फैबलेस पॉलिसी में संशोधन को मंजूरी दे दी है.

35 minutes ago

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

3 hours ago