होम / कोर्ट कचहरी / बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा को जुर्माने के साथ 3 महीने की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा को जुर्माने के साथ 3 महीने की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा को सात साल पुराने एक मामले में 3 महीने की सजा सुनाई गई है. इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें करीब 3 लाख रुपये का जुर्माना भरने का भी आदेश भी दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सत्या, रंगीला’, ‘कंपनी’ और ‘भूत’ जैसी फिल्में बनाने वाले बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा को चेक बाउंस के एक मामले में 3 महीने की सजा के साथ शिकायतकर्ता 3.72 लाख रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया गया है. इससे पहले ‘दामिनी’, ‘घायल’ और ‘घातक’ जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को भी चेक बाउंस के एक केस में 2 साल की सजा सुनाई गई थी, ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर एक ही मामले में दोनों डायरेक्टर को अलग-अलग सजा क्यों सुनाई गई है? तो चलिए जानते हैं इसे लेकर कानून क्या कहता है.

ये है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राम गोपाल वर्मा का चेक बाउंस केस करीब 7 साल पुराना है. ये चेक 2 लाख 38 हजार रुपये का था, लेकिन खाते में पर्याप्त अमाउंट नहीं होने के चलते ये चेक बाउंस हो गया. साल 2018 में ‘श्री’ नाम की एक फिल्म कंपनी ने रामू की कंपनी के खिलाफ ये मामला दर्ज कराया था. इस कंपनी के मालिक महेशचंद्र मिश्र हैं. बता दें, राम गोपाल वर्मा ने लंबे समय से कोई फिल्म नहीं बनाई है और कोविड के बाद से ही वह आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं. उन्हें अपना ऑफिस भी बेचना पड़ा है. चेक बाउंस मामले को लेकर जब मुंबई की अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में परसों सुनवाई हुई, तब राम गोपाल वर्मा वहां उपस्थित नहीं हुए. इसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ 3 महीने जेल की सजा सुनाई. अदालत ने उनकी गिरफ्तारी के लिए एक ‘नॉन-बेलेबल वारंट’ जारी किया है. वहीं, राम गोपाल वर्मा को शिकायतकर्ता को 3.72 लाख रुपये देने का भी आदेश सुनाया है. ये आदेश पालन नहीं करने पर उन्हें 3 महीने की सजा और हो सकती है. रामू को इस मामले में जून 2022 में 5,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत भी मिल गई थी.

राजकुमार संतोषी को हुई 2 साल की सजा
राम गोपाल वर्मा से पहले फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को जामनगर की एक अदालत चेक बाउंस के मामले में 2 साल जेल की सजा सुनाई थी. राजकुमार संतोषी ने गुजरात के उद्योगपति अशोक लाल को 10-10 लाख रुपये के 10 चेक जारी किए थे, जो एक के बाद एक 10 चेक बाउंस हुए थे. 1 करोड़ रुपये के पेमेंट वाले इस केस में अदालत ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी साथ ही दोगुनी रकम करीब 2 करोड़ रुपये चुकाने के लिए भी कहा था. हालांकि उन्हें बाद में इस मामले में बेल मिल गई थी.

चेक बाउंस मामले में क्या कहता है कानून?
भारत में चेक बाउंस को वादे का उल्लंघन माना जाता है. कानून की नजर में ये एक क्रिमिनल ऑफेंस है. देश में इसके लिए ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ की धारा-138 काम करती है. इसके हिसाब से चेक बाउंस होने पर आपको 2 साल तक जेल की सजा और जुर्माना या दोनों का सामना करना पड़ सकता है. अदालत चेक की राशि से डबल राशि का भुगतान करने के लिए भी कह सकती है. देश में चेक से पेमेंट को ‘लिखित वादा’ माना जाता है. चेक जारी करने वाले व्यक्ति के बैंक खाते में जब पर्याप्त राशि नहीं होती और तब बैंक उसका पेमेंट करने से मना कर देते हैं. तब उसे ‘चेक बाउंस’ होना कहा जाता है


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

29 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago