होम / कोर्ट कचहरी / राजस्थान के पूर्व मंत्री खाचरियावास के घर ED की रेड, PACL केस में 19 ठिकानों पर मारा छापा

राजस्थान के पूर्व मंत्री खाचरियावास के घर ED की रेड, PACL केस में 19 ठिकानों पर मारा छापा

PACL चिटफंड मामला भारत के सबसे बड़े वित्तीय घोटालों में से एक है, जिसमें कंपनी ने 18 साल में लगभग 5.8 करोड़ निवेशकों से 49,100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अवैध सामूहिक निवेश योजनाओं के जरिए जुटाई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

राजस्थान के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियवास के घर पर केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की. ईडी की यह छापेमारी पीएसीएल चिटफंड घोटाला मामले में की गई है. यह घोटाला 48000 करोड़ से अधिक का है. पीएसीएल (Pearls Agrotech Corporation Limited) मामला भारत के सबसे बड़े वित्तीय घोटालों में से एक है, जिसमें कंपनी ने 18 वर्षों में लगभग 5.8 करोड़ निवेशकों से 49,100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अवैध सामूहिक निवेश योजनाओं के जरिए जुटाई थी. 

कैसे हुआ घोटाला?

कंपनी के संस्थापक निर्मल सिंह भंगू और उनके सहयोगियों ने निवेशकों से कहा कि उनका पैसा जमीन खरीदने और उसकी कीमत बढ़ने पर बेचकर मुनाफा कमाने में इस्तेमाल होगा. हालांकि, कंपनी के पास अपने नाम पर कोई जमीन नहीं थी, और यह स्कीम नए निवेशकों के पैसे से पुराने निवेशकों को भुगतान करने पर आधारित थीय PACL ने 1996 से यह धोखाधड़ी शुरू की और 18 साल तक चलाई. सेबी (SEBI) ने 1999 में इसकी जांच शुरू की और 2014 में कंपनी को अवैध सामूहिक निवेश स्कीम (CIS) घोषित कर निवेशकों को 49,100 करोड़ रुपये वापस करने का आदेश दिया.

साल 2016 में सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस आर.एम. लोढ़ा की अध्यक्षता में एक समिति बनाई, जो PACL की संपत्तियों को बेचकर निवेशकों को रिफंड की प्रक्रिया देख रही है. अब तक 20 लाख से ज्यादा निवेशकों को 1,021 करोड़ रुपये तक रिफंड किए जा चुके हैं (फरवरी 2024 तक). हाल ही में, 15 अप्रैल 2025 को, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजस्थान में 2,850 करोड़ रुपये के PACL घोटाले से जुड़े मामले में कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के घर पर छापा मारा.

अपराध से कमाए पैसों की हो रही जांच

ईडी के सूत्रों ने बताया, पीएसीएल ने नकली रियल एस्टेट निवेश योजनाओं के जरिए निवेशकों को ठगा और बड़ी रकम वापस करने में असफल रही. ईडी के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, “हम अपराध से कमाए पैसे की जांच कर रहे हैं, जिसे अलग-अलग लोगों को भेजा गया. तलाशी के नतीजे अभी नहीं बताए जा सकते.” खाचरियावास, जो प्रमुख कांग्रेस नेता हैं और पूर्व में अशोक गहलोत की सरकार में मंत्री थे, उन्होंने कहा कि ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है.

ईडी की कार्रवाई का विरोध

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने छापेमारी की निंदा करते हुए इसे बीजेपी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर लक्षित प्रयास बताया. विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने ईडी की कार्रवाई को “राजनीतिक बदला” कहा और पहले भी खाचरियावास को डराने के ऐसे ही प्रयास याद दिलाए. खाचरियावास भाजपा के दिग्गज नेता दिवंगत भैरों सिंह शेखावत के भतीजे हैं. अगस्त 2020 में ईडी ने उनसे तब भी पूछताछ की थी, जब उन्होंने सचिन पायलट के विद्रोह के दौरान गहलोत का समर्थन किया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago