होम / कोर्ट कचहरी / हरियाणा में ED ने ORRIS बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी, 500 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोप

हरियाणा में ED ने ORRIS बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी, 500 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोप

जांच एजेंसी ईडी के मुताबिक ओरिस इंफ्रा कंपनी सहित उसकी सहयोगी 2 अन्य कंपनियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में कई निवेशकों के दर्जनों मामले दर्ज कराए गए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब 500 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जीवाड़ा का खुलासा किया है. इस मामले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दिल्ली एनसीआर में काफी चर्चित कंपनी ओरिस (ORRIS) इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सहित उसकी कई सहयोगी कंपनियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन किया गया. ये सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई को दिल्ली, हरियाणा के गुरुग्राम सहित नोएडा (Noida) में अंजाम दिया गया.

ED ने चलाया सर्च ऑपरेशन

जांच एजेंसी ईडी की गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने इस मामले में ग्रीन-वे इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और मेसर्स थ्री सी शेल्टर प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के खिलाफ भी सर्च ऑपरेशन चलाया था. इस दौरान काफी सबूतों और दस्तावेजों सहित काफी इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस को खंगाले गए. जांच एजेंसी के द्वारा इन कंपनियों और उन कंपनियों से जुड़े कई मौजूदा सहित पूर्व निदेशकों के लोकेशन पर भी सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की गई. दर्ज FIR के मुताबिक जांच एजेंसी के रडार पर प्रमुख तौर पर ये आरोपी हैं, जिसके खिलाफ सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई को अंजाम दिया गया. उनके नाम प्रमुख तौर पर इस प्रकार से हैं. विजय गुप्ता, अमित गुप्ता, सरदार निर्मल सिंह और अन्य.

आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज सैकड़ों शिकायतें

जांच एजेंसी ईडी के मुताबिक ओरिस इंफ्रा कंपनी सहित उसकी सहयोगी 2 अन्य कंपनियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में कई निवेशकों के दर्जनों मामले दर्ज कराए गए थे. इसके बाद में उन्हीं मामलों को जांच एजेंसी ईडी ने टेकओवर किया. मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामले को तफ्तीश किया जा रहा है. ईडी की गुरुग्राम जोनल ऑफिस के द्वारा इस मामले की तफ्तीश के दौरान कई आरोपियों का बयान दर्ज किया गया था. उसी के आधार पर तमाम सबूतों को इकट्ठा करने के बाद अब तफ्तीश का दायरा आगे बढ़ाया जा रहा है.

500 करोड़ का किया फर्जीवाड़ा

जांच एजेंसी के मुताबिक कंपनी के निदेशकों और अन्य अधिकारियों के द्वारा लोगों को आशियाना दिलाने के नाम पर करीब एक हजार करोड़ रुपये जमा किए गए. इसके बाद में करीब 500 रुपये उस संबंधित प्रोजेक्ट में खर्च करके बाकी के 500 करोड़ का फर्जीवाड़ा कर दिया गया, यानि लोगों के साथ फर्जीवाड़े करते हुए उन्हें समय पर उपलब्ध नहीं कराया गया.

उसके बाद कंपनी के निदेशकों के द्वारा जमा कराए गए करोड़ों रुपये को किसी अन्य प्रोजेक्ट में निवेश कर दिया गया. इससे इन कंपनियों की दूसरी कंपनी में काफी मुनाफा हुआ लेकिन जिस प्रोजेक्ट के लिए करीब 1000 करोड़ रुपये इकट्ठा किए गए थे. उसके निवेशकों को चूना लगा दिया गया. जिसके बाद दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा हुए थे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

27 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago