होम / कोर्ट कचहरी / कानून को बिजनेस मत बनाइए, उसे प्रोफेशन रहने दीजिए : डॉ ललित भसीन

कानून को बिजनेस मत बनाइए, उसे प्रोफेशन रहने दीजिए : डॉ ललित भसीन

आज वकालत एक नए दौर से गुजर रही है. जहां आपको इतिहास का भी पता होना चाहिए और साहित्‍य का भी पता होना चाहिए. खूब पढ़ाई कीजिए. हर वक्‍त अपडेट रहिए. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बिजनेस वर्ल्‍ड लीगल (BWLegal) के कार्यक्रम में पहुंचे सीनियर लॉयर डॉ ललित भसीन ने प्रोग्राम में पहुंचे यंग लॉयर को संबोधित करते हुए कहा कि हमें कानून को बिजनेस बनाने की जरूरत नहीं है, उसे सिर्फ प्रोफेशन रहने दीजिए. उन्‍होंने कहा कि आज हमारे पास कोई भी मामला आता है तो हम उसे सीधे कोर्ट में ले आते हैं. अगर हम उसमें दोनों पार्टियों के बीच में मामला सुलझा सकें तो ये बहुत अच्‍छा होगा. उन्‍होंने कहा कि आज देश की अलग-अलग अदालतों में करोड़ों मामले पेंडिंग है. उन्‍होंने सभी वकीलों को सलाह देते हुए कहा कि सिर्फ CRPC पढ़ लेना जरूरी नहीं है, बल्कि आपको दुनिया में क्‍या हो रहा है वो भी पता होना चाहिए. 


सिर्फ CRPC पढ़ना पर्याप्‍त नहीं 
पिछले कई दशक से वकालत के पेशे में काम कर रहे डॉ भसीन ने कहा कि अगर आपने कानून की डिग्री ले ली है और CRPC पढ़ ली है तो वो पर्याप्‍त नहीं है. जरूरी है कि आप अपनी जानकारियों को हर रोज बढ़ाएं. उन्‍होंने यंग लॉयर को सलाह देते हुए कहा कि सिर्फ हमारे देश में क्‍या हो रहा है ये जानने के बजाए जरूरी ये है कि हम ये भी जानें कि आज अमेरिका और सिंगापुर की अदालतों में क्‍या हो रहा है.

हर रोज दो अंग्रेजी और एक बिजनेस अखबार पढ़ें 
डॉ ललित भसीन ने बहुत ही बुनियादी बात बताते हुए कहा कि आपको हर रोज दो अंग्रेजी अखबार और एक फाइनेंशियल अखबार भी पढ़ना चाहिए. आपको देश की जानकारी के साथ-साथ आपको फाइनेंशियल सेक्‍टर की भी जानकारी होनी चाहिए. क्‍योंकि आज सभी सेक्‍टर की जानकारी होना बहुत जरूरी है.


आपके पास 10 केस हैं या 20 इससे कोई फर्क नहीं पढ़ता 
उन्‍होंने आजकल के वकीलों के ट्रेंड के बारे मे बताते हुए कहा कि मौजूदा समय में मैंने बहुत से वकीलों को ये कहते हुए सुना है कि मेरे पास हाईकोर्ट के 20 केस हैं और सुप्रीम कोर्ट के 10 केस हैं. उन्‍होंने बताया कि कल रात मैं देश के सीनियर वकील कपिल सिब्‍बल के पास गया था. वहां चर्चा के दौरान इस बात पर फोकस रहा कि वकालत को बिजनेस मत बनाइए, आप इसे प्रोफेशन ही रहने दीजिए. डॉ भसीन ने कहा कि आज हमारे देश की न्‍यायिक व्‍यवस्‍थाओं पर बहुत भार है. उन्‍होंने कहा कि देश में आज करोड़ों केस पेंडिंग हैं। अगर हम किसी मामले को आपसी समन्‍वय से सुलझा सकते हैं तो हमें पहले वो करना चाहिए. अनावश्‍यक तौर पर अदालत में जाने से बचना चाहिए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

10 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

10 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

12 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

11 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

15 hours ago