होम / कोर्ट कचहरी / क्या Adani मामले में SEBI के हाथ भी हैं काले? अब कठघरे में बाजार नियामक

क्या Adani मामले में SEBI के हाथ भी हैं काले? अब कठघरे में बाजार नियामक

अडानी-हिंडनबर्ग मामले की सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिक में सेबी को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्या बाजार नियामक सेबी (SEBI) अडानी समूह (Adani Group) को फायदा पहुंचाने के लिए सच्चाई छिपाता रहा है? सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका में यह आरोप लगाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, याचिकाकर्ता का कहना है कि सेबी (SEBI) ने 2014 में अडानी ग्रुप के खिलाफ डायरेक्टरेट ऑफ रिवेन्यू इंटेलीजेंस (DRI) के एक अलर्ट को छिपाया था. यह अलर्ट अडानी की कंपनियों के संभावित फंड डाइवर्जन और स्टॉक मार्केट में छेड़छाड़ के बारे में था.

विस्तृत जांच की मांग
याचिका में अमेरिकी शार्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में सामने आई जानकारी की विस्तृत जांच की मांग की गई है. साथ ही सेबी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि SEBI ने अडानी ग्रुप के खिलाफ जांच में सही तथ्य नहीं रखे. याचिकाकर्ता अनामिका जायसवाल का कहना है कि हिंडनबर्ग मामले में सेबी ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी अपनी स्टेटस रिपोर्ट में DRI के अलर्ट का जिक्र नहीं किया है. बता दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप के बारे में इसी साल 24 जनवरी को एक रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट में समूह पर शेयरों की कीमत में छेड़छाड़ सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए थे.

क्या था DRI के अलर्ट में?
याचिकाकर्ता अनामिका जायसवाल ने आरोप लगाया है कि सेबी ने अडानी ग्रुप के बारे में डीआरआई अलर्ट कोई जिक्र नहीं किया है. जनवरी 2014 में DRI ने एक अलर्ट में आशंका जताई थी कि अडानी ग्रुप द्वारा शेयर बाजार में मैनिपुलेशन किया जा सकता है. जायसवाल ने हलफनामे में कहा है कि डीआरआई ने तत्कालीन सेबी चीफ यूके सिन्हा को 31 जनवरी, 2014 को एक चिट्ठी भेजी थी, जिसमें आशंका जताई जा गई थी कि अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियां शेयर मार्केट में छेड़छाड़ कर सकती हैं. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सेबी से हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच करने को कहा था. सेबी ने 25 अगस्त को कोर्ट को स्टेटस रिपोर्ट सौंपी थी. अब अनामिका जायसवाल की इस याचिका से सेबी और अडानी समूह, दोनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 

रिश्ते पर भी किया सवाल
याचिकाकर्ता अनामिका जयसवाल ने अपने हलफनामे में सेबी के सदस्य सिरिल श्रॉफ और गौतम अडानी के पारिवारिक संबंधों का भी जिक्र किया है. उन्होंने इसे स्पष्ट तौर पर सेबी के हितों का टकराव करार दिया है. दरअसल, सिरिल श्रॉफ की बेटी परिधि की शादी अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के बेटे करण अडानी से हुई है, इस वजह से उनका पारिवारिक रिश्ता है. इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी यही मुद्दा उठाया था. उन्होंने कहा था कि अडानी के समधी मशहूर वकील सिरिल श्रॉफ कॉरपोरेट गवर्नेंस एंड इनसाइडर ट्रेडिंग पर सेबी की समिति में काम करते हैं. अगर सेबी इंडिया अडानी मामले की जांच कर रहा है, तो श्रॉफ को खुद को इससे अलग कर लेना चाहिए. परिधि भी अपने पिता की तरह कॉर्पोरेट वकील हैं.  

चलाते हैं सबसे बड़ी लॉ फर्म
करण और परिधि की शादी साल 2013 में हुई थी, जो उस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस शादी में मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी और उस वक्त गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे. करण और परिधि के तीन रिसेप्शन हुए थे, जिनमें से एक में कुल 22,000 लोगों को आमंत्रित किया गया था. अब बात करते हैं अडानी के समधी सिरिल श्रॉफ की. श्राफ भारत के सबसे प्रसिद्ध कानूनी दिग्गजों में से एक हैं. वह कॉर्पोरेट लॉ में माहिर हैं और भारत की सबसे बड़ी लॉ फर्म 'सिरिल अमरचंद मंगलदास' के मैनेजिंग पार्टनर हैं. इस फर्म को मशहूर उद्योगपतियों को कानूनी सलाह देने के लिए जाना जाता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago