होम / कोर्ट कचहरी / दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, CLAT 2025 की मेरिट लिस्ट संशोधित करने का दिया आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, CLAT 2025 की मेरिट लिस्ट संशोधित करने का दिया आदेश

यह आदेश एक याचिका के बाद आया है, जिसमें अंतिम उत्तर कुंजी पर सवाल उठाए गए और मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) के कंसोर्टियम को आदेश दिया है कि वह 7 दिसंबर 2024 को जारी की गई कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2025 की मेरिट लिस्ट को फिर से संशोधित करे. यह आदेश एक याचिका के बाद आया है जिसमें फाइनल आंसर की (Final Answer Key) और मूल्यांकन प्रक्रिया में गड़बड़ियों पर सवाल उठाए गए थे. 

याचिकाकर्ता ने सेट-A के प्रश्न पत्र के प्रश्न 14, 37, 67, 68, 89, 99, 100, और 102 के अस्थायी आंसर की (Provisional Answer Key) पर आपत्ति जताई थी. विशेषज्ञ समिति ने प्रश्न 89, 99, और 102 पर आपत्तियों को सही माना और फाइनल आंसर की (Final Answer Key) में बदलाव किए. लेकिन याचिकाकर्ता ने प्रश्न 14, 37, 67, 68, और 100 के लिए और सुधार की मांग की और 9 दिसंबर 2024 को एक पत्र देकर मूल्यांकन में त्रुटियां बताईं.

कोर्ट ने याचिकाकर्ता की बात से सहमति जताई और प्रश्न 14 के लिए विकल्प ‘C’ को सही उत्तर माना. जिन उम्मीदवारों ने विकल्प ‘C’ चुना था, उन्हें अब इसके अंक दिए जाएंगे. प्रश्न 100 के लिए कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति की सिफारिश मानी और सवाल को पूरी तरह से हटाने का आदेश दिया. इससे रिजल्ट को दोबारा संशोधित करना जरूरी हो गया है. याचिकाकर्ता ने यह भी बताया कि फाइनल आंसर की (Final Answer Key) के साथ NLU ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें उम्मीदवारों की समस्याओं के समाधान के लिए एक शिकायत निवारण समिति बनाने की घोषणा की गई थी.  

कोर्ट के आदेश के जवाब में कंसोर्टियम ने कहा कि वे कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं. पहली एडमिशन लिस्ट, जो 26 दिसंबर 2024 को जारी होने वाली थी, अब देर से आएगी. कंसोर्टियम ने कहा, "हम इस स्थिति से पैदा हुई अनिश्चितता को समझते हैं और एडमिशन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं." मेरिट लिस्ट और एडमिशन शेड्यूल में बदलाव से देशभर के उम्मीदवारों पर असर पड़ेगा. कंसोर्टियम ने प्रक्रिया को जल्दी पूरा करने और परेशानी कम करने का भरोसा दिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

27 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago