होम / कोर्ट कचहरी / तारीख पर तारीख: अब सीजेआई ने सामने रखी जजों की संख्‍या पर भारत की काली तस्‍वीर 

तारीख पर तारीख: अब सीजेआई ने सामने रखी जजों की संख्‍या पर भारत की काली तस्‍वीर 

सीजेआई ने चेक बाउंस का मामला पूरी तरह से दीवानी मामला हुआ करता था. लेकिन कुछ समय पहले सरकार ने इस आपराधिक मामला बना दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हमारे देश में अदालतों में बढ़ते मामलों की संख्‍या पर चिंता तो सभी लोग जता चुके हैं लेकिन इसका हल आज तक नहीं निकल पाया है. अब इस समस्‍या पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने एक ऐसी जानकारी सामने रखी है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. 140 करोड़ की आबादी के साथ दुनिया का नंबर वन देश होने के बावजूद हमारी अदालतों में दुनिया में सबसे कम जज मौजूद हैं. उन्‍होंने कहा कि केसों की संख्‍या को कम करने के लिए दुनियाभर में एआई की मदद ली जा रही है. 

सीजेआई ने कही क्‍या बात? 
सीजेआई डी वाई चंद्रचूढ़ ने ऑक्‍सफोर्ड यूनियन में एक सवाल के जवाब में अपनी बात कहते हुए कहा कि भारत में न्‍यायाधीश जनसंख्‍या अनुपात काफी कम है. हमें अपने लगातार बढ़ते मामलों की संख्‍या को कम करने के लिए और जजों की आवश्‍यकता है और हम इसे लेकर सरकार से बात कर रहे हैं. सीजेआई ने ये भी कहा कि अदालतों में कोई भी पद लंबे समय तक रिक्‍त ना रहे. जैसे ही पद खाली हों वहां तुरंत नियुक्ति हो जानी चाहिए. उन्‍होंने ये भी कहा कि जब संसद में कोई कानून बनाया जाता है तो ये भी देखा जाना चाहिए कि उसका अदालतों पर क्‍या असर पड़ेगा.

ये भी पढ़ें; सच होगा यूपी में फिल्‍म सिटी का सपना, इतने करोड़ से बनेगी नॉर्थ इंडिया की पहली फिल्‍म सिटी

संसद के कानून का होता है ये असर 
सीजेआई ने अपनी बात को समझाते हुए कहा कि कुछ समय पहले तक चेक बाउंस का मामला पूरी तरह से दीवानी मामला हुआ करता था. लेकिन कुछ समय पहले सरकार ने इस आपराधिक मामला बना दिया. इसके चलते अदालतों में मजिस्‍ट्रेट स्‍तर पर बहुत से मामले आ गए. उन्‍होंने कहा कि इसलिए हमें ये समझना होगा कि जब भी हम कोई कानून बनाएं तो उसके अदालतों पर पड़ने वाले असर को पहले ऑडिट कर लें. 

तकनीक से निपटाए जा सकते हैं कुछ मामले 
सीजेआई ने लगातार बढ़ते मामलों को तकनीक के इस्‍तेमाल के जरिए सुलझाने की अपनी बात कही. उन्‍होंने इसका उदाहरण एक मामले से दिया और कहा कि हाल ही में उनके सहयोगी के पास जमीन अधिग्रहण से जुड़ा एक ऐसा मामला था जिसमें 750 ऐसे मामले थे जिनका निपटारा एक ही फैसले से हुआ था. उन्‍होंने कहा कि कुछ मामले ऐसे होते हैं जो एक ही तरीके के होते हैं और हम उन्‍हें तकनीक के जरिए सुलझा सकते हैं. चीफ जस्टिस ने ये भी कहा कि मामलों को शीघ्रता से निपटाने के लिए कई उपाय किए गए हैं और प्रयास लगातार जारी हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी के कमजोर संकेत, आज सुस्त रह सकता है बाजार; क्रूड में नरमी से मिलेगी राहत

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 329.91 अंक यानी 0.44 फीसदी गिरकर 74,529.08 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 85.30 अंक यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 23,329.00 पर रहा.

1 hour ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

1 hour ago

भारत की आर्थिक रफ्तार ने बढ़ाया भरोसा, WEF सर्वे में 74% मुख्य अर्थशास्त्रियों को मजबूत ग्रोथ की उम्मीद

WEF के अनुसार, सर्वे में शामिल 98 फीसदी अर्थशास्त्रियों को अगले एक साल में भारत में औसत या उससे बेहतर आर्थिक वृद्धि की उम्मीद है.

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

18 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

17 hours ago