होम / कोर्ट कचहरी / छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे को ईडी ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे को ईडी ने किया गिरफ्तार

जहां ईडी इसे कानून के तहत की गई कार्रवाई बता रही है, वहीं कांग्रेस और भूपेश बघेल इसे सत्ता के दुरुपयोग और बदले की राजनीति बता रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में बड़ा मोड़ आया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया. ईडी ने यह कार्रवाई चैतन्य के जांच में सहयोग नहीं करने के आधार पर की है.

सुबह हुई छापेमारी, PMLA की धारा 19 के तहत गिरफ्तारी

ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह भिलाई स्थित बघेल परिवार के निवास पर छापेमारी की और बाद में चैतन्य बघेल को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 19 के तहत हिरासत में ले लिया. चैतन्य और भूपेश बघेल दोनों एक ही घर में रहते हैं, इसलिए तलाशी और गिरफ्तारी की कार्रवाई वहीं की गई. इससे पहले मार्च 2025 में भी ईडी ने उनके घर पर छापा मारा था.

भूपेश बघेल का पलटवार, बताया ‘सियासी साजिश’

गिरफ्तारी के तुरंत बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि यह कदम विधानसभा के मानसून सत्र को भटकाने के लिए उठाया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उसी दिन तमनार में अदाणी की कोल परियोजना पर चर्चा होनी थी, और ध्यान हटाने के लिए यह कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि यह सब "साहब" के इशारे पर हो रहा है.

क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला?

यह मामला 2019 से 2022 के बीच राज्य में शराब की बिक्री से जुड़े ₹2,100 करोड़ के कथित घोटाले से जुड़ा है. ईडी का आरोप है कि सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करते हुए एक शराब माफिया को फायदा पहुंचाया गया, जिससे राज्य को बड़ा वित्तीय नुकसान हुआ. जांच एजेंसी का कहना है कि घोटाले से प्राप्त धन का एक हिस्सा चैतन्य बघेल तक भी पहुंचा.

पहले ही कई बड़े नाम गिरफ्तार

इस मामले में पहले भी कई बड़ी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें पूर्व मंत्री कवासी लखमा, रायपुर के मेयर अजीज ढेबर के भाई अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अनिल तुतेजा और टेलीकॉम अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी शामिल हैं. शुरुआत में ईडी ने यह केस आयकर विभाग की शिकायत के आधार पर शुरू किया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था. बाद में जनवरी 2024 में आर्थिक अपराध शाखा की नई FIR के आधार पर जांच दोबारा शुरू हुई.

70 नाम शामिल, ₹205 करोड़ की संपत्ति जब्त

ईडी द्वारा दर्ज की गई नई एफआईआर में 70 से अधिक व्यक्तियों और संस्थाओं के नाम शामिल हैं, जिनमें कई राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारी भी हैं. अब तक ईडी करीब ₹205 करोड़ की संपत्तियों को जब्त कर चुकी है, और जांच अभी भी जारी है. एजेंसी का दावा है कि यह घोटाला राज्य के शीर्ष राजनीतिक स्तर से संचालित किया गया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

29 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago