होम / कोर्ट कचहरी / आम्रपाली ग्रुप के MD के खिलाफ CBI ने दर्ज किया मर्डर का केस, जानें क्या है पूरा मामला

आम्रपाली ग्रुप के MD के खिलाफ CBI ने दर्ज किया मर्डर का केस, जानें क्या है पूरा मामला

केंद्रीय जांच एजेंसी ने 2014 से जुड़े एक हत्या के मामले में आम्रपाली ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सहित छह के खिलाफ केस दर्ज किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रियल एस्टेट डेवलपर आम्रपाली ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) सहित कई छह अन्य के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया है. सीबीआई ने यह कार्रवाई 2 अगस्त 2014 को लखीसराय स्थित बालिका विधापीठ शिक्षण संस्थान के पूर्व सचिव डॉ. कुमार शरद चंद्र की हत्या के मामले में की है.  

हाई कोर्ट ने सौंपी है जांच 
सीबीआई पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर इस हत्याकांड की जांच कर रही है. दरअसल, इस मामले में मृतक की पत्नी उषा शर्मा ने पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. इसके बाद तमाम साक्ष्य और सबूतों को देखते हुए अदालत ने CBI को जांच सौंपने के आदेश दिए थे. अब केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है. इस हत्याकांड की शुरुआती जांच स्थानीय पुलिस ने की थी, लेकिन बाद में केस बिहार पुलिस के क्राइम इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट (CID) को ट्रांसफर कर दिया गया था.

क्या है FIR में?
2017 में, अनिल शर्मा की पत्नी ने सीआईडी की जांच पर सवाल उठाते हुए पटना उच्च न्यायालय का रुख किया था. अदालत ने पीड़ित पक्ष की दलीलें सुनने के बाद सीबीआई को मामले की जांच के आदेश दिए. प्रारंभिक जांच के बाद सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. FIR में बताया गया है कि अगस्त 2009 में आम्रपाली ग्रुप के एमडी अनिल शर्मा ने राजेंद्र प्रसाद सिंघानिया, प्रवीण कुमार सिन्हा, श्याम सुंदर प्रसाद और शंभु शरण सिंह की मदद से बालिका विद्यापीठ का ट्रस्ट हड़प लिया था और मृतक को जबरन वहां से हटाया गया था. तभी से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

6 days ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026


बड़ी खबरें

फर्जी कॉल पर लगेगी लगाम! अब 1601 नंबर से आएगी बिजली, गैस और कूरियर कंपनियों की कॉल

TRAI ने वॉयस कॉल के जरिए होने वाली धोखाधड़ी और फर्जी पहचान के मामलों पर लगाम लगाने के लिए 1601 नंबर सीरीज शुरू की है.

18 hours ago

सेबी का अजीब आंकड़ा: 26 बच्चों को पुरस्कार, एक भी मुखबिर को नहीं मिला इनाम

छह साल पहले मुखबिरों को 10 करोड़ रुपये तक इनाम देने का वादा हुआ था, लेकिन सेबी की पिछली दो रिपोर्टों में किसी को इनाम नहीं मिला.

12 hours ago

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के नए MD & CEO बने आसिफ मालबारी

कंपनी के वैश्विक मुख्य वित्तीय अधिकारी और गोदरेज अफ्रीका के अध्यक्ष रह चुके हैं मल्बारी, एफएमसीजी और वाहन क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव

12 hours ago

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

15 hours ago

LPG पर सरकारी तेल कंपनियों का घाटा घटा, अगस्त में ₹188 प्रति सिलेंडर रह गया नुकसान

जुलाई में ₹500 प्रति 14.2 किलो सिलेंडर था घाटा, सरकार पर अब भी ₹59,000 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी देनदारी

16 hours ago