होम / कोर्ट कचहरी / एडटेक दिग्गज Byju’s ने क्यों खटखटाया अदालत का दरवाजा?

एडटेक दिग्गज Byju’s ने क्यों खटखटाया अदालत का दरवाजा?

बायजू ने न्यूयॉर्क के सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपनी शिकायत में Redwood की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एडटेक सेक्टर की दिग्गज कंपनी बायजू (Byju’s) ने 1.2 अरब डॉलर के टर्म लोन बी (TLB) के एक्सलेरशन को खिलाफ और रेडवुड को अयोग्य घोषित करने के लिए न्यूयॉर्क के सुप्रीम कोर्ट में शिकायत दर्ज की है. बायजू का आरोप है कि रेडवुड के नेतृत्व में कर्जदाताओं ने नियम विरुद्ध रणनीति पर काम किया है.  

इसलिए उठाया ये कदम
बायजू के मुताबिक, TLB लेंडर्स ने गैर-मौद्रिक और तकनीकी चूक का हवाला देते हुए कथित तौर पर लोन को एक्सलरेट किया है. नतीजतन, लेंडर्स ने Byju’s Alpha को अपने नियंत्रण में लेकर वहां अपने प्रबंधन की नियुक्ति कर दी. इसी को ध्यान में रखते हुए Byju’s ने अपने संविदात्मक अधिकारों की रक्षा के लिए डेलावेयर में कानूनी कार्यवाही शुरू की है. बता दें कि Accelerated Claus लोन अग्रीमेंट में शामिल एक शब्द होता है, जिसके तहत उधारकर्ता को कुछ शर्तों के तहत तुरंत लोन चुकाना होता है. ये क्लॉज आमतौर पर तब लागू किया जाता है, जब उधारकर्ता भौतिक रूप से ऋण समझौते का उल्लंघन करता है.

इस पर भी जताई चिंता
TLB लेंडर्स के अलावा, Byju's ने रेडवुड को लेकर भी चिंता व्यक्त की है. कंपनी का कहना है कि रेडवुड TLB में लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहा है, और इससे ऐसा प्रतीत होता है कि वह मौजूदा स्थिति से लाभ उठाने के लक्ष्य पर काम कर रहा है. इससे निपटने के लिए कंपनी ने रेडवुड संस्थाओं को अयोग्य घोषित करते हुए एक अधिसूचना जारी की है, जिससे TLB के तहत उनके महत्वपूर्ण अधिकारों का प्रयोग सीमित हो गया है.

आईपीओ लाने की तैयारी
मौजूदा कानूनी कार्यवाही और लोन विवाद के कारण, बायजू ने ब्याज राशि सहित अपने टर्म लोन B के भुगतान को निलंबित रखने का निर्णय लिया है. बता दें कि बायजू अपनी सहयोगी कंपनी आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड (Aakash Education Services Limited) आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. बायजू के बोर्ड ने इस आईपीओ के लिए मंजूरी दे दी है और अगले साल के मध्य तक IPO आ सकता है. आकाश का रिवेन्यु 4,000 करोड़ रुपए के करीब है और वित्त वर्ष 2023-24 में उसका एबिटा 900 करोड़ रुपए का है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे देश में आकाश के 325 से अधिक सेंटर हैं जिनमें 4,00,000 से अधिक बच्चे रजिस्टर्ड हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

44 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago