होम / कोर्ट कचहरी / मुराद पर मुहर: Bilkis Bano के गुनाहगार फिर जाएंगे जेल, SC ने रद्द की सजा माफी  

मुराद पर मुहर: Bilkis Bano के गुनाहगार फिर जाएंगे जेल, SC ने रद्द की सजा माफी  

अदालत ने कहा कि गुजरात सरकार को रिहाई का फैसला लेने का कोई अधिकार नहीं है, वह दोषियों को कैसे माफ कर सकती है?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बिलकिस बानो गैंगरेप केस (Bilkis Bano Gangrape Case) में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है. अदालत ने गुजरात सरकार के फैसले को पलटते हुए 11 दोषियों की समय से पहले रिहाई के फैसले को खारिज कर दिया है. जिसका मतलब है कि दोषियों को फिर से जेल जाना होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि दोषियों की सजा माफी का आदेश पारित करने के लिए गुजरात सक्षम नहीं है. दोषियों को फिर से सजा में माफी की अपील दायर करनी होगी. 

क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?
मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि हमारा मानना है कि गुजरात के पास दोषियों को छूट संबंधी आदेश पारित करने का कोई अधिकार नहीं था. दोषियों की रिहाई के समय तथ्यों को छुपाया गया. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने आगे कहा कि गुजरात सरकार को रिहाई का फैसला लेने का कोई अधिकार नहीं है, वह दोषियों को कैसे माफ कर सकती है? सुनवाई महाराष्ट्र में हुई है तो रिहाई पर फैसला भी वहीं की सरकार ले सकती है. जिस राज्य में किसी अपराधी पर मुकदमा चलाया जाता है और सजा सुनाई जाती है, उसी को दोषियों की माफी याचिका पर फैसला लेने का अधिकार है.

बिलकिस ने दायर की थी याचिका
बिलकिस बानो ने गैंगरेप के 11 दोषियों की रिहाई के खिलाफ 30 नवंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. अपनी याचिका में पीड़िता ने दोषियों की रिहाई को चुनौती देते हुए उन्हें तुरंत वापस जेल भेजने की मांग की थी. बता दें कि केस के सभी 11 दोषी 15 अगस्त 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रिहा कर दिए गए थे. गुजरात सरकार के इस फैसले की पूरे देश में आलोचना हुई थी. लोगों ने इसे बिलकिस के साथ अन्याय करार दिया था. अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद सभी दोषियों को वापस जेल जाना होगा. इस तरह, लोगों की बिलकिस के दोषियों को फिर जेल में देखने की मुराद पूरी हो गई है. 

दंगों के दौरान हुई थी वारदात
गुजरात में 2002 के दंगों के दौरान बिलकिस से गैंगरेप हुआ था. दंगों के दौरान दाहोद जिले के रंधिकपुर गांव में उग्र भीड़ बिलकिस बानो के घर में घुस गई थी. दंगाइयों से बचने के लिए बिलकिस अपने परिवार के साथ एक खेत में छिपी थी. उस समय बिलकिस की उम्र 21 साल थी और वे 5 महीने की गर्भवती थी. दंगाइयों ने बिलकिस का गैंगरेप किया और उनके परिवार के 7 लोगों की हत्या कर दी थी. जबकि 6 लोग लापता पाए गए, जिनका कोई सुराग नहीं मिला. गैंगरेप के आरोपियों को 2004 में गिरफ्तार किया गया. जनवरी 2008 में CBI की स्पेशल कोर्ट ने 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई. इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी आरोपियों की सजा को बरकरार रखा.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

30 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago